फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Property of Karnal Lok Sabha candidate Manohar Lal

Haryana: पूर्व CM मनोहर के पास नहीं आभूषण, हथियार और गाड़ी, जानिए पांच साल में कितनी बढ़ी आय

Mon, 06 May 2024 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 May 2024 09:06 PM IST
सार

मनोहर लाल के पास 40 लाख का पुश्तैनी घर और जमीन है। उनके पास 2.14 करोड़ की चल संपत्ति है। 70 वर्षीय मनोहर लाल ने 1975 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की थी।

विज्ञापन
Haryana: Property of Karnal Lok Sabha candidate Manohar Lal
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी मनोहर लाल के पास न तो कोई गहना है न गाड़ी व हथियार। उन्होंने कहीं निवेश किया है न कोई कर्ज लिया हुआ है। संपत्ति के नाम पर उनके पास केवल 40 लाख रुपये का पुश्तैनी घर और जमीन है।
विज्ञापन


करीब 2.14 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें से भी महज 50 हजार 50 रुपये ही उनके पास नकदी है। हालांकि मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी वार्षिक आय में करीब 5.94 लाख रुपये की बढ़ोतरी जरूर हुई है। 2018-19 में उनकी आय 28 लाख 95 हजार 972 रुपये थी, जोकि 2023-24 में बढ़कर 34 लाख 90 हजार 820 रुपये हो गई है। 
विज्ञापन


कुल संपत्ति - 2.5 करोड़ के करीब
  • नकद - 50 हजार 50 रुपये
  • आभूषण - नहीं
  • हथियार - नहीं
  • निवेश - नहीं
  • वाहन - नहीं
  • चल संपत्ति - दो करोड़ 14 लाख 42 हजार 913 रुपये की।
  • अचल संपत्ति - 12 कनाल कृषि भूमि और 1350 वर्ग फुट का बनियानी में घर सहित कुल 40 लाख की संपत्ति है।
  • दर्ज आपराधिक मामले - कोई नहीं।
  • कर्ज - नहीं
  • शिक्षा - दिल्ली विश्वविद्यालय से 1975 में स्नातक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed