{"_id":"6524bc8ad31ba4bbc30f6596","slug":"haryana-police-sho-told-munshi-only-sp-will-protect-you-not-god-this-was-case-of-karnal-police-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Police: मुंशी से बोला एसएचओ; तेरी रक्षा भगवान नहीं एसपी ही करेगा...करनाल पुलिस का यह था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Police: मुंशी से बोला एसएचओ; तेरी रक्षा भगवान नहीं एसपी ही करेगा...करनाल पुलिस का यह था मामला
Tue, 10 Oct 2023 08:22 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 10 Oct 2023 08:22 AM IST
सार
करनाल पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी का एक ऑडियो वारयल हो रहा है। जिसमें लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए ही एसएचओ ऑडियो में मुंशी को गलत लहजे से लताड़ रहा है। वहीं, आरोप है कि अधिकारी मुंशी की धार्मिक आस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक थाने में तैनात एसएचओ और मुंशी के बीच लंबित मामले के संदर्भ में वायरल हुआ ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। ऑडियो में एसएचओ न केवल मुंशी को बुरी तरह लताड़ रहा है, बल्कि मुंशी की धार्मिक आस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहा है। इसी ऑडियो में एसएचओ साहब मुंशी को यह तक कह रहे हैं कि... तेरी रक्षा तो भगवान नहीं एसपी ही करेगा...
विज्ञापन
पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा ऑडियो तो एसपी ने डीएसपी को सौंपी मामले की जांच
यह वायरल ऑडियो पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंच चुका है, जिसके बाद आईजी सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशों पर एसपी शशांक कुमार सावन ने इस मामले की जांच डीएसपी को सौंपी है। उधर, जानकारी के अनुसार संबंधित थाने में लंबित मामलों के चलते मुंशी निलंबित हो चुका है। लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए ही एसएचओ ऑडियो में मुंशी को गलत लहजे से लताड़ रहा है। मुंशी ने इसी मामले में एसएचओ की शिकायत आईजी से भी की थी। जिसके बाद डीएसपी को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
ऑडियो के अंश
एसएचओ : हैलो...यार एक तो तू पहले अपनी कॉलर ट्यून बदलवा ले... (फिर धार्मिक आस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है।), देखें हैं तूने कभी भगवान...।
विज्ञापन
मुंशी : जी, जनाब मैं ट्यून बदलवा देता हूंं। (कॉलर ट्यून धार्मिक भजन से संबंधित था।)
एसएचओ : जितने भी मुकदमे चालान देने वाले हैं, सब को कह दे आज-आज के अंदर इन्हें निपटा दे, सब की ड्यूटी लगा दे।
मुंशी : अभी...अभी बोल देता हूं।
एसएचओ : गाड़ी कहां है...इस ट्यून नू बदल ले, क्यों नहीं चेंज करी, जब मैंने कह रखा... मैं फोन करता हूं और तेरी यू ट्यून सुनता रहूं।
मुंशी : आपका फोन उठा ही रहा था जनाब... सुबह से अभी खिचड़ी खान लग रहा हूं, गाड़ी चली गई जी थाने से।
एसएचओ : और सुण, एसपी साहब ने बुलाया था मुझे, यह जो 11-12 पासपोर्ट वाले मामले पेंडिंग पड़े हैं, इसे निपटाओ।
मुंशी : मैंने इस पर साइन करवा दिए हैं, इसका पीडीएफ बनाने लग रहा हूं, अभी सब जीरो हो जाएगी।
एसएचओ : ड्राइवर से बात नहीं हो पाई तो उसका नंबर दे दे मुझे, हद है...तेरी रक्षा तो एसपी ही करेगा, भगवान नहीं करदे तेरी रक्षा...।
मुंशी : साहब ड्राइवर का नंबर नोट कर लो....।
अधिकारी के अनुसार
लंबित मामलों के संदर्भ में मुंशी को पहले निलंबित किया जा चुका है। अब इस ऑडियो प्रकरण की जांच डीएसपी को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी। आईजी साहब के पास भी इस मामले की शिकायत की जा चुकी है। - शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक, करनाल।