{"_id":"6615857554fcfbd1db0dd560","slug":"haryana-husband-committed-suicide-after-death-of-wife-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पत्नी की मौत की खबर सुन पति ने मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल से कूदकर दी जान, किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पत्नी की मौत की खबर सुन पति ने मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल से कूदकर दी जान, किया था प्रेम विवाह
Tue, 09 Apr 2024 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:44 PM IST
सार
पत्नी ने मृत बच्ची को जन्म दिया था, उनका तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। घटना तड़के तीन बजे की है। सात महीने पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती पानीपत का रहने वाला था।
विज्ञापन
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के करनाल में पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति ने भी कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। परिजनों ने उसे रोकने का भी काफी प्रयास किया। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पत्नी व पति दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जान देने वाले युवक की पत्नी को डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
हालांकि मृतक युवक की मां व बहन ने सुसराल पक्ष के लोगों पर उसे उकसाने का आरोप लगाया है। पानीपत की रेलवे कॉलोनी निवासी अमन शर्मा ने बताया कि उसका छोटा भाई आशु शर्मा (25) एक फैक्ट्री में धागा मास्टर था। उसकी अगस्त 2023 में दिल्ली निवासी काजल (22) के साथ प्रेम विवाह हुआ था।
विज्ञापन
गत सोमवार गर्भवती काजल को बुखार हुआ तो उसे दवाई दिलाई मगर शनिवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। वह उसे सरकारी अस्पताल पानीपत में लेकर गए तो वहां काजल की डिलीवरी हो गई। उसने मृत बच्ची को जन्म दिया। मृत बच्ची को दफनाया ही था कि डॉक्टर ने कहा कि काजल का रक्तस्राव नहीं रुक रहा है। इसलिए उसे करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तभी से वह वेंटिलेटर पर थी।
सोमवार की रात करीब दो बजे काजल ने दम तोड़ दिया। इस दौरान आशू हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा था तो उसे भी काजल के मरने की सूचना मिल गई। इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल पर चला गया। वह भी उसके पीछे था।
जब आशू खिड़की से नीचे कूदने लगा तो उसने उसकी टांग भी पकड़ी लेकिन वह पकड़ से छूट कर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। आशू की मां व बहन ने आरोप लगाए कि आशू के ससुराल वालों ने आशू को उकसाया था कि अब तू जी कर क्या करेगा तू भी मर जा। तभी आशू ने यह कदम उठाया है।
पानीपत निवासी काजल व उसके पति आशू की मौत की सूचना मिली थी। आशू ने आत्महत्या की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए हैं। -विष्णू मित्र, सिविल लाइन थाना प्रभारी करनाल