फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Car of BJP MP Ramesh Bidhuri met with an accident, incident occurred on Delhi to Chandigarh highway

Haryana: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की गाड़ी हादसे का शिकार, दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर हुई दुर्घटना

Fri, 29 Mar 2024 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 11:20 PM IST
सार

करनाल में मयूर ढाबे के पास दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर हादसा हुआ है। हादसे में गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, लेकिन सभी सवार सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Haryana: Car of BJP MP Ramesh Bidhuri met with an accident, incident occurred on Delhi to Chandigarh highway
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल में नेशनल हाईवे पर मयूर ढाबे के सामने दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की गाड़ी सहित चार गाड़ियां एक-एक कर आपस में टकरा गई हालांकि गनीमत ये रही कि किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। हादसे से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम व संबंधित थाना क्षेत्र की टीमें पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर जाम को खुलवाया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कुछ कार चालक गलत साइड से आ रहा थे जिसे बचाने के चक्कर में पहले कार चालक ने अचानक से बीच सड़क में ही ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद एक-एक कर चार गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद कुछ ही देर बाद उस सड़क पर हादसे से पीछे कुछ दूरी पर गाड़ियां आपस टकरा गई। इससे नेशनल हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीमों ने गाड़ियों को क्रेन की मदद से एक साइड लगवाया और जाम को खुलवाकर उसे सुचारू करवाया। वहीं बताया जा रहा है कि दिल्ली से चंडीगढ़ सड़क पर हुआ हादसा। हादसा इतना जबरदस्त था कि सभी गाड़ियों के एयर बैग खुल गए। जिससे सभी सवार बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दिल्ली से भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सांसद नहीं बल्कि उनके रिश्तेदार थे। इनमें एक महिला और कुछ बच्चे थे। गाड़ी चालक चला रहा था और अन्य सभी गाड़ी में सो रहे थे। हादसा होने के बाद उनकी आंख खुली। हालांकि हादसे में सभी सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed