फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana captures National Wheelchair Fencing Championship

नेशनल व्हीलचेयर फेंसिंग चैंपियनशिप पर हरियाणा का कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Haryana captures National Wheelchair Fencing Championship
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। 14वीं नेशनल व्हीलचेयर फे ंसिंग चैंपियनशिप हरियाणा ने जीत ली है। उड़ीसा के भुवनेश्वर में 25 से 27 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में करनाल के पांच खिलाड़ियों सहित प्रदेश भर से 13 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 19 स्वर्ण, 12 रजत, नौ कांस्य पदक झटके। करनाल के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण सहित 17 पदक जीते हैं।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का गौरव भी करनाल के खिलाड़ियों को मिला। जिसमें महिला वर्ग में रेखा और पुरुष वर्ग में प्रवीन शामिल हैं। करनाल के राजीव ने तीन स्वर्ण, एक रजत, प्रवीन ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य, नीलम ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य, रजनी ने एक रजत तो सीमा ने दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

पानीपत की अनु, पिंकू, पलवल की रेखा और देवेंद्र, झज्जर के रामपाल, रोहतक के सुनील फोगाट, सोनीपत की मनीषा और चरखी दादरी की रेखा देवी ने भी प्रदेश के लिए पदक जीते। टीम के साथ गए फें सिंग प्रशिक्षकों की टीम में कैलाश गांव के राम कुमार, मनीष गुर्जर, सचिन राणा और अनूप नरवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण स्टेडियम के वरिष्ठ फेंसिंग प्रशिक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि भुवनेश्वर में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब नेशनल प्रतियोगिता के बाद सभी पदक विजेता इसी वर्ष अगस्त में इंग्लैंड में होने वाले कॉमन वेल्थ गेम्स और अक्तूबर में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed