फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana became champion in dragon boat competition

ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में हरियाणा बना चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Haryana became champion in dragon boat competition
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जूनियर नेशनल ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में हरियाणा चैंपियन बना है। गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब व खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने भोपाल में 19 से 22 मई तक आयोजित हुई 10वीं नेशनल ड्रेगन बोट सीनियर व जूनियर वर्ग में प्रदेश की टीम के साथ प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक जीते। पांच स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य यानि आठ पदक जीतकर जूनियर टीम प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियन बनी।
जिले के तीन खेल नर्सरी खिलाड़ियों ने दो सौ मीटर मिक्स इवेंट में सारांश पवार, तनूज और अंकित ने स्वर्ण जीता। वहीं सीनियर वर्ग की टीम ने भी दो स्वर्ण सहित छह पदक जीते।
विज्ञापन

17 मई को भोपाल के लिए रवाना हुए करनाल के 50 नौकायन खिलाड़ियों ने नेशनल ड्रेगन बोट प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुरु गोरख नाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब के प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरूआत से ही जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा जो अंत तक चला। खिलाड़ी सारांश, तनुज और अंकित ने मिक्स इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, देविका, वंशिका, मुस्कान, मीनाक्षी, प्रीति पाल ने भी पदक जीते। पुरुष वर्ग में प्रिंस, अंकित ने दो सौ मीटर के जूनियर वर्ग में रजत और निशांत ने दो सौ मीटर में स्वर्ण जीता। सीनियर वर्ग में दीप्ति, आंचल, निकिता, सुदेश, मुकेश, गीता और मीनू ने डी-20 के दो हजार मीटर में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed