फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Harsh firing at BJP leader's daughter's wedding, chariot driver injured due to bullet injury

Karnal News: भाजपा नेता की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से रथ बग्गी चालक जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing at BJP leader's daughter's wedding, chariot driver injured due to bullet injury
भाजपा नेता की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से रथ बग्गी चालक जख्मी
विज्ञापन

- दूल्हा पक्ष कर रहा था हर्ष फायरिंग, विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड पर मुर्तजापुर गांव के निकट भाजपा नेता की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग में रथ बग्गी चालक बुरी तरह घायल हो गया। गोली उसकी दाईं जांघ में जाकर लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। लहूलुहान अवस्था में उसे तुरंत उपचार के लिए पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना वीरवार देर रात की है। पुलिस ने घायल सोनू निवासी मोरथली के बयान पर अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, आर्म्स एक्ट सहित 188 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सोनू ने बताया कि वह अपने पिता सुरेश कुमार के साथ बुकिंग पर कुरुक्षेत्र रोड मुर्तजापुर के निकट पैलेस में शाम करीब साढ़े छह बजे रथ बग्गी लेकर पहुंचा था। यहां पैलेस में बीबीपुर के रहने वाले भाजपा नेता की बेटी की शादी थी। जिला करनाल के घरौंडा के भरतपुर गांव से बरात आई हुई थी। रात करीब नौ बजे बरात चाय-पानी पीने के बाद पैलेस से बाहर आ गई थी। वहीं दुल्हा पैलेस के गेट के पास खड़ी उसकी रथ बग्गी में आकर बैठ गया। उसी समय बरात में आए लोग बुग्गी के पास पहुंच गए और हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी दौरान इनमें से एक ने उसकी ओर पिस्तौल कर गोली चला दी। यह गोली उसकी दाईं जांघ में लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके पिता ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद निकाली गोली
डॉ. अमित कुमार ने बताया कि देर रात गोली लगने से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज ऑपरेशन कर उसकी जांघ से गोली निकाल दी गई है। हालांकि अभी वह अस्पताल में ही उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच
पिहोवा थाना सदर प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग में रथ बग्गी चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed