{"_id":"6882a277fcdf68702a0d2d54","slug":"hariyali-teej-will-be-celebrated-on-27th-in-ravi-yoga-karnal-news-c-18-knl1008-699725-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रवि योग में 27 को मनाई जाएगी हरियाली तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रवि योग में 27 को मनाई जाएगी हरियाली तीज
विज्ञापन
05.... तीज के उपलक्ष्य में कर्ण गेट की दुकान से चूडियां पसंद करती महिलाएं और युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। 27 जुलाई को सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज पर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी और सखियों व परिजनों संग झूला झूलेंगी। यह व्रत सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। इस बार ये व्रत रवि योग में रखा जाएगा, जो महिलाओं को शुभ फल देने वाला होगा।
श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री व पंडित सृष्टि बल्लभ ने बताया कि हरियाली तीज भगवान शिव पार्वती के पुनर्मिलन का दिन माना जाता है और ये भी कहा जाता है कि माता पार्वती ने वर्षों की तपस्या के बाद भगवान शिव जी को पति के रूप में प्राप्त किया था। इस दिन महिला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती है।
उन्होंने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी और यह तिथि 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, हरियाली तीज 27 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जो शाम चार बजकर 23 मिनट से शुरू होकर 28 जुलाई को सुबह पांच बजकर 40 मिनट तक रहेगा। रवि योग में पूजा करना और व्रत रखना बहुत ही शुभ फल देने वाला माना जाता है।
विज्ञापन
भाई बहन के घर ले जाने लगे कोथली : हरियाली तीज पर हर बहन और बुआ का अपने घर से आने वाली कोथली का बेसब्री से इंतजार रहता है और कोथली में आने वाली फिरनी, पतासे, घेवर, बिस्कुट को आस पड़ोस में बांटकर खुशी मनाई जाती है। अपने घर से आने वाले वस्त्र और सामान को सभी महिलाओं को दिखाया जाता है। इसको लेकर भाई और भतीजे कोथली तैयार करवा कर बहन और बुआ के घर जाने लगे हैं।