फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hansi police posted on the plaza around the clock

हांसी चौक पर चौबीस घंटे तैनात रहे पुलिसकर्मी

Sun, 27 Jul 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Sun, 27 Jul 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
आईजी राजबीर देसवाल ने शनिवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और डेथ
विज्ञापन
प्वाइंटों का निरीक्षण किया। हर जगह पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही नजर आई और उनको मौके पर ही फटकार लगाते हुए भविष्य में बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्हाेंने दुकानदारों से भी बातचीत कर दुर्घटनाआें के होने का कारण पूछा। शहर में हांसी चौक, अंबेडकर चौक, एनडीआरआई सहित जीटी रोड पर साइन बोर्ड न लगाए जाने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। हांसी चौक पर आईजी ने चौबीस घंटे पुलिस कर्मचारी तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।

आईजी राजबीर देसवाल का कहना है कि सड़कों को कब्जामुक्त कराने का मुख्य उद्देश्य है। शनिवार को शहर का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। जहां-जहां गए आईजी ने संबंधित थाना प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने नशा प्रभावित एरिया का दौरा किया। आईजी सबसे पहले हांसी चौक पहुंचे और इसके बाद लगभग पूरे शहर का दौरा किया।

आईजी ने कहा कि यातायात को दुरुस्त करने के लिए जिला पुलिस की ओर से किए जा रहे सभी प्रबंध नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस कारण सड़कों पर बढ़ती वाहनों की भीड़ से हालत दिन प्रति दिन बदतर होते जा रहे हैं। दूसरी तरफ बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ कर छोटी हो रही हैं। रात को सड़कें चौड़ी और दिन में अतिक्रमण करने से सड़कें सिकुड़ कर छोटी हो जाती हैं, जिस कारण शहर में जाम लगना आम बात हो गई है। शहर की बस अड्डा मार्केट, कमेटी चौक, सब्जी मंडी चौक, महाराणा प्रताप चौक, हांसी रोड क्षेत्र में जाम लगने का सबसे बड़ा कारण थ्री व्हीलर बताए जा रहे हैं।

इन सड़कों का बुरा हाल
शहर में बस अड्डे के निकट सबसे अधिक जाम की स्थिति रहती है। कमेटी चौक, सर्राफा बाजार, सब्जी मंडी चौक, अस्पताल चौक, महाराणा प्रताप चौक, हांसी रोड, कलंदरी गेट, लघु सचिवालय चौक, अंबेडकर चौक, रामगढ़िया चौक सहित शहर के भीड़भाड़ वाले एरिया में हर वक्त जाम की स्थिति रहती है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने हालांकि अभियान चलाया हुआ है। पुलिस चौराहों पर खडे़ होकर चालान काटने तक ही सीमित रह गई है। शहर के भीतर और बाजारों में होने वाले अतिक्रमण से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था पर पुलिस का ध्यान ही नहीं है।

यहां हो चुके हैं हादसे
हांसी चौक पर तीन दिन पहले राहड़ा गांव के 11वीं कक्षा के छात्र को ट्रक ने कुचला।
निर्मल कुटिया चौक के समीप फ्लाईओवर पर ग्रिल न होने के कारण सड़क पर आकर गिरी कार से दो की मौत।
निर्मल कुटिया चौक के समीप फ्लाईओवर पर सीएम दस्ते में एक विधायक की गाड़ी डिवाइडर को क्रॉस करके जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed