फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Handwash and senetizer on bus stand, now bus go on 25 passanger

बस स्टैंड पर हैंडवॉश व सेनेटाइजेशन के पुख्ता इंतजाम, 25 सवारियों पर भी मार्ग पर भेजेंगे बस, रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Handwash and senetizer on bus stand, now bus go on 25 passanger
रक्षाबंधन के पर्व को लेकर हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो की ओर से जोरदार तैयारियां की गई हैं। शनिवार को अधिकतर मार्गों पर बसें चलाई गई। इसके चलते पुराना बस स्टैंड पर रौनक बढ़ गई। करीब 50 प्रतिशत स्टाफ को काम पर बुलाया गया है, ताकि बसों के संचालन में कोई दिक्कत न हो। डिपो की ओर से रक्षाबंधन पर कैथल, ढांड, असंध, पानीपत कुरुक्षेत्र, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर, अंबाला व पंचकूला मार्ग के यात्रियों की ओर विशेष ध्यान रहेगा। 25 से 26 तक सवारियां होने पर रूट पर बस भेजी जाएगी। स्टेशन अधीक्षक साहब सिंह का कहना है कि एक कर्मचारी चार दिन बाद बदल दिया जाता है और उसके स्थान पर दूसरे चालक व कंडक्टर को बुलाते हैं। बस स्टैंड पर सेनेटाइजेशन के साथ-साथ नलों के पास हाथ धोने के लिए हैंडवॉश रखे गए हैं। यात्रियों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए हिदायत दी जा रही है। प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और उनका पूरा विवरण रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed