{"_id":"dead5b751eab22a59bd7a652e5c34e16","slug":"grand-faith-in-sai-aarti-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 15 Feb 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में श्रीशिरड़ी साईं सेवा संघ की ओर से कालेश्वर महादेव तीर्थ में बने साईं मंदिर में वीरवार शाम बड़ी संख्या में आए साईं भक्तों ने धूप आरती में भाग लिया। इससे पूर्व साईं पालकी निकाली गई।
मंदिर के पुजारी शुभम गौतम ने साईं जी की पूजा संपन्न करवाई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में साईं जाप एवं साईं चालीसा का भक्तिभाव से पाठ किया।
अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे साईं जी का मंगल स्नान व काकड़ आरती, दोपहर 12 बजे भोजन एवं मध्याह्न आरती, शाम 5:00 बजे प्रसाद वितरण एवं धूप आरती और रात्रि 8 बजे आरती करके साईं जी को शयन कराया जाता है।
उन्होंने बताया कि श्री शिरड़ी साईं सेवा संघ की ओर से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा भजन संध्या, विशाल भंडारा एवं महापुरुषोें के जन्मोत्सव इत्यादि का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
साईं आरती में उपाध्यक्ष आरुण दास एवं राजेश्वर, सचिव कैप्टन आर के शर्मा, संयुक्त सचिव रमन बंसल, प्रदीप डुडेजा, दुर्गा राव, चीनीभाई, चंद्रभान, सत्यप्रकाश, मनोज शर्मा एवं नवीन सहित अन्य भक्त ों ने भाग लिया।