फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gram Panchayats received a fund of Rs 2.50 crore.

Karnal News: ग्राम पंचायतों को मिला 2.50 करोड़ का फंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats received a fund of Rs 2.50 crore.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। करनाल विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास कार्यों के लिए एचआरडीएफ और विधायक आदर्श नगर ग्रामीण योजना के तहत करीब 2 करोड़ 44 लाख रुपये का फंड जारी हो गया है। विधायक जगमोहन आनंद का कहना है कि फंड जारी होते ही अधिकांश विकास कार्यों का शुभारंभ हो चुका है, बाकी कार्य टेंडर प्रक्रिया में हैं। इन सभी कार्यों के पूरा होने से गांवों की तस्वीर बदलेगी और ग्रामीणों को गांव स्तर पर शहर जैसी सुविधाएं मुहैया होंगी।


विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में विकास कार्यों के लिए संकल्पबद्ध है। करनाल विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को आधुनिक और शहरी स्तर की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि ये सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह गांवों की लंबित मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठा रहे हैं। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप यह राशि जारी हुई है, जिसे मुख्य रूप से नई सड़कों के निर्माण, पुरानी सड़कों के सुदृढ़ीकरण, पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था, चौपालों व सामुदायिक केंद्रों का निर्माण व नवीनीकरण और गांवों की फिरनी जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर खर्च किया जाएगा। उनके गांव जरीफाबाद और कलामपुरा में विकास कार्यों के साथ-साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखा जा रहा है। दोनों गांवों का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed