फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gram Panchayat: 47 percent public representatives elected unopposed, out of which sarpanch two-panch 51.5 percent

ग्राम पंचायत : 47 प्रतिशत जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने, इनमें सरपंच दो-पंच 51.5 फीसदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat: 47 percent public representatives elected unopposed, out of which sarpanch two-panch 51.5 percent
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी में जहां चौधर की लड़ाई के लिए चुनावी मैदान में कांटे की टक्कर होती है। वहीं भाईचारे की मिसाल पेश करने में भी जिला आगे है। 2016 के पंचायती चुनाव में ग्राम पंचायतों के 47 प्रतिशत जनप्रतिनिधि निर्विरोध यानी सर्वसम्मति से चुने गए थे। इनमें सरपंचों के लिए तो ज्यादा सहमति नहीं बन पाई, महज दो प्रतिशत सरपंच ही सर्वसम्मति से चुने। जबकि पंच पद पर सर्वाधिक 51.5 प्रतिशत पंच निर्विरोध चुने गए थे।
आंकड़ों पर नजर डालें तो 2016 में 381 ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए थे। जिनमें कुल 4196 जनप्रतिनिधि चुने गए यानी 381 सरपंच और 3815 पंच। इनमें 47 प्रतिशत यानी 1970 जनप्रतिनिधि सर्वसम्मति से चुने गए। 381 सरपंचों में महज सात यानी दो प्रतिशत और 3815 पंचों में 51.5 प्रतिशत यानी 1963 पंच निर्विरोध चुने गए थे। इस बार स्थिति कैसी रहती है, इसका पता फिलहाल चुनाव होने के बाद चलेगा। वहीं पिछले चुनाव में जिले की 12 पंचायतें ऐसी भी रही, जहां एक भी पंच और सरपंच निर्विरोध नहीं चुना गया। कई प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें कांटे की टक्कर हुई। इसके अलावा एक सरपंच और 54 पंच सहित 55 पद कार्यकाल के अंत तक खाली भी रहे। इस बार जिले में 9 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति व 12 नवंबर को पंच और सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। 14 नई पंचायतों के गठन के बाद इस बार कुल 395 सरपंच और 3901 के पंच चुने जाने हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

तो सरकार देगी 11 लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि
प्रदेश सरकार की ओर से इस बार भी भाईचारे के साथ सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जबकि सर्वसम्मति से चुने जाने वाले सरपंच को पांच लाख और पंच को 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार सर्वसम्मति से चुने जाने वाले जिला परिषद सदस्यों को पांच लाख और पंचायत समितियों के सदस्यों को दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खंड में इतने जनप्रतिनिधि चुने गए निर्विरोध
खंड कुल सरपंच निर्विरोध सरपंच कुल पंच निर्विरोध पंच
करनाल 66 01 652 324
इंद्री 85 01 717 338
नीलोखेड़ी 73 02 683 372
असंध 56 02 599 371
निसिंग 49 00 532 284
घरौंडा 52 01 632 274
कुल 381 07 3815 1963
इन 12 पंचायतों में एक भी पद पर नहीं बनी थी सर्वसम्मति
- निसिंग : शाहपुर
- घरौंडा : रसीन, चौराखालसा, फैजीपुर माजरा
- नीलोखेड़ी : अंजनथली, जांबा
- इंद्री : भादसों, धमनहेड़ी, कमालपुर रोड़ान, खानपुर, पंजोखरा
- करनाल : ऊंचासमाना
2016 के पंचायत चुनाव में कुल सात पंचायतें पूरी तरह से सर्वसम्मति से चुनी गई थी। जबकि 31 पंचायतें ऐसी थी, जहां सभी पंच सर्वसम्मति से चुने थे केवल सरपंच पद पर चुनाव हुआ था। जिले की बात करें तो कुल 1970 पंच और सरपंच निर्विरोध चुने गए थे। इस बार चुनावों में भी लोगों को सर्वसम्मति बनाने की अपील है। -राजबीर खुंडिया, डीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed