{"_id":"6682069b22dd84b14a0f1209","slug":"grabbed-lakhs-by-luring-them-to-earn-profits-karnal-news-c-18-knl1008-420888-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों हड़पे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्टॉक मार्केट में मोटा मुनाफा देने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 22.24 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में शेखपुरा खालसा घरौंडा निवासी सचिन ने बताया कि 20 जून को उसके पास व्हाट्सअप पर मैसेज आया और उसे टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ दिया। इसके बाद एक व्यक्ति ने स्टॉक मार्केट के बारे में उसे बताया और रुपये निवेश करने के लिए कहा और मोटा मुनाफा होने का लालच दिया। वह उसकी बातों में आ गया और उसने चार चरणों में रुपये निवेश कराए।
पहले उन्होंने उसके खाते में मुनाफे के रुपये डाले। इसके बाद लालच देकर मोटी रकम निवेश कराई। अलग-अलग समय पर उसने 22 लाख 24 हजार 924 रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर किए। आरोपियों ने न तो उसे मुनाफा दिया और न ही उसके रुपये लौटाए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।