फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government will provide shelter to eligible people, plan is being made: Kalyan

पात्र लोगों को सरकार देगी आशियाना, बन रही योजना : कल्याण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Government will provide shelter to eligible people, plan is being made: Kalyan
- घरौंडा विस क्षेत्र के नौ गांवों में विधानसभा अध्यक्ष ने किया दौरा, अभिनंदन समारोह में समस्याएं भी सुनीं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सरकार पात्र लोगों को आशियाना देगी, इसके लिए योजना बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश में गरीबों व जरूरतमंदों के लिये दो करोड़ मकान बनवाने का वादा किया था जिसे पूरा किया गया। अब फिर उन्होंने दो करोड़ मकान बनवाने का एलान किया है। हरियाणा में भी बड़ी संख्या में पात्र लोगों को मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए पात्र लोगों को पोर्टल पर पंजीकरण भी कराना होगा।
वे घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के नौ गांवों में धन्यवादी दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पांच सालों में हलके को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाया जाएगा। मातृ शक्ति जितनी सशक्त और सक्रिय होगी समाज व परिवार उतना ही मजबूत होगा। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने गांव पिंगली, घोघड़ीपुर, भूसली, समालखा, बीजना, रसीन, हसनपुर, झींवरहेड़ी और खरकाली का दौरा कर विधानसभा चुनाव में तीसरी बार विजयी बनाने पर लोगों का आभार जताया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों हेमंत शर्मा, सुमेर पाल, गुलाब सिंह ने विकासात्मक व देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एसडीएम राजेश सोनी, डीडीपीओ संजय टांक, बीडीपीओ गुरमालक सिंह, अशोक छिक्करा, बीईईओ जोगेंद्र सिंह और पिंगली गांव में मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
नहरों और रजवाहों की खुदाई जारी
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 सालों में व्यवस्था काफी बदली है। हरियाणा में शिक्षित युवाओं को मेरिट पर नौकरी मिल रही है जबकि पहले ऐसा नहीं था। अब बुढ़ापा पैंशन सीधे बैंक खातों में जा रही है। घरौंडा हलके में भी स्कूल, काॅलेज, पीएचसी, सडक़, पुल, आईटीआई जैसे अनेक बड़े कार्य पूरे हुए हैं। लंबित कार्यों को भी तेजी से पूरा कराया जायेगा। नहरों व रजवाहों की खुदाई जारी है। व्यवस्था में कहीं किसी कमी का पता चलता है तो उसे दूर करने के लिये हर संभव कदम उठाया जाता है।



नशे के खिलाफ लड़ाई का दिलाया संकल्प
विस अध्यक्ष ने पिंगली को प्रगतिशील गांव बताते हुए लोगों से अपील की कि भविष्य में भी तरक्की की सोच को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ें। सामूहिक जिम्मेदारी के दायित्व को वहन करते हुए गांव में साफ-सफाई रखें। नशे के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लें और बच्चों की शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देकर उन्हें संस्कारवान बनायें। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास संबंधी हर कार्य को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed