फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government schools will get new heads, the system will imprGovernment schools will get new heads, the system will improveove

Karnal News: राजकीय विद्यालयों को मिलेंगे नए मुखिया, सुधरेगी व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Government schools will get new heads, the system will imprGovernment schools will get new heads, the system will improveove
- 17 पीजीटी और तीन मुख्याध्यापकों को मिली प्राचार्य पद पर पदोन्नति, इनमें आठ महिलाएं
विज्ञापन


- 24 स्कूलों में नहीं था मुखिया, यहां वरिष्ठ प्राध्यापक संभाल रहे थे अतिरिक्त कार्यभार



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अब बिना प्राचार्य के नहीं रहेंगे। स्कूलों में जल्द प्राचार्य के पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से नए पदोन्नत हुए पीजीटी को यहां नियुक्ति दी जाएगी। जिला के 20 प्राध्यापकों को पदोन्नत करके प्राचार्य बना दिया है, अब इनको स्कूल अलॉट किया जाना है। विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, जिले में 17 पीजीटी और तीन मुख्याध्यापकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी गई है। खास बात यह है कि इनमें आठ महिलाएं हैं। दो पीएमश्री और दो मॉडल संस्कृति स्कूलों के शिक्षक पदोन्नत हुए हैं।

जिले में 24 सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐसे हैं जहां पर प्राचार्य के पद खाली पड़े हैं। ऐसे में अगर पदोन्नत हुए प्राचार्य को स्कूल अलॉट होते हैं तो खाली पड़े पद भर जाएंगे। वहीं दूसरा पहलू यह है कि शिक्षकों के कई पद रिक्त भी हो जाएंगे। हालांकि शिक्षक के पद भरने के लिए भी विभाग की ओर से ट्रांसफर ड्राइव और नई नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जिन 24 स्कूलों में मुखिया नहीं थे, वहां वरिष्ठ प्राध्यापक ही अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। ऐसे में इन्हें अपनी कक्षाएं भी देखनी पड़ती थी। इसके अलावा प्रिंसिपल कार्यालय के काम में व्यस्त होने के कारण इनकी कक्षाएं भी प्रभावित होती थी। अब ऐसा नहीं होगा, ये वरिष्ठ प्राध्यापक अपनी कक्षाएं देखेंगे।
विज्ञापन


ये बने हैं प्रिंसिपल

पीजीटी : डाइट शाहपुर से पीजीटी अनुराधा, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री के रामेंद्र कुमार, गढ़ी बीरबल के संजय कुमार, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तरावड़ी से नवीन कुमार, काछवा की सूचित्रा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंजनथली के कुलदीप सिंह, ब्रास के नरेश कुमार, पुंडरक की सुनीता देवी, टिकरी की अंजली, घोघड़ीपुर की अनुराधा, बल्ला की सुमन देवी, पटहेड़ा के महाबीर प्रसाद, दरड़ के शिवराम, मंजूरा की मनजीत कौर, प्यौंत के सुनील कुमार, भादसों की सुमन रानी, जानी के रविंद्र कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुख्याध्यापक : राजकीय उच्च विद्यालय जयसिंहपुरा के धर्मपाल, तखाना के सुशील कुमार और पंघाला के श्रीदत्त।





शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, जिले के 17 पीजीटी और तीन मुख्यध्यापकों को प्राचार्य पद पर प्रमोट किया गया है। इन्हें अभी स्कूल आवंटित नहीं हुए हैं। इसके लिए निदेशालय की ओर से विकल्प भी मांगे गए हैं। जिन स्कूलों में नए प्रिंसिपल मिलेंगे, वहां की व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed