फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government schools will get grants for cleaning

Karnal News: राजकीय स्कूलों को सफाई के लिए मिलेगा अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Government schools will get grants for cleaning
करनाल। समग्र शिक्षा के तहत भारत सरकार की ओर से राजकीय स्कूलों के लिए स्कूल अनुदान (स्कूल ग्रांट) मिलेगी, जिसमें स्कूलों की सफाई, शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) और अन्य कार्यों के लिए उपयोग होगी।
विज्ञापन

यह राशि स्कूलों में छात्र संख्या के अनुसार अलग-अलग जारी की जाएगी। इसके लिए हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद ने राजकीय स्कूलों के मुखिया के नाम पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

यह राशि पानी, बिजली, इंटरनेट के बिलों के भुगतान, स्कूल प्रांगण और भवन का रख-रखाव व मरम्मत, पौधरोपण, स्कूल में मुख्य वार्षिक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों व वार्षिक खेलों का आयोजन, स्कूल प्रबंधन कमेटी बैठक को लेकर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद का प्रयास है कि राजकीय स्कूलों में पीने का पानी, शौचालय की साफ-सफाई, शौचालयों में पानी की व्यवस्था को ठीक रखा जाए। हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों को मिलने वाली ग्रांट का उपयोग अगस्त मास तक 80 प्रतिशत और नवंबर मास तक पूरी ग्रांट खर्च कर लें। यदि स्कूल को आवश्यकता है तो संपूर्ण स्कूल ग्रांट किसी भी माह (नवंबर) से पहले कर सकते हैं।

स्कूल प्रबंधन समिति को इस बात की ओर विशेष ध्यान देना होगा कि शौचालयों की साफ-सफाई रख-रखाव और सुरक्षित पेयजल सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। इस जगह पर थोड़ी मरम्मत का कार्य किया जाना है, वहां कार्य करवाने से पहले और बाद में हुए परिवर्तन के फोटो रिकॉर्ड में अवश्य रखें। यदि मरम्मत के कार्य में कनिष्ठ अभियंता (जेई) की सलाह की आवश्यकता है तो सलाह अवश्य ली जाए। ब्यूरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed