फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Got the plot registered by showing the house, cheated 30 lakhs

Karnal News: मकान दिखा प्लाॅट की करवा दी रजिस्ट्री, 30 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:22 PM IST
विज्ञापन
Got the plot registered by showing the house, cheated 30 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फुसगढ़ में एक मकान दिखाकर 30 लाख रुपये के प्लाॅट की रजिस्ट्री करा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

संतरो देवी ने बताया कि सोनीपत में उन्होंने अपनी जगह करीब 77 लाख रुपये में बेची थी। इस बारे में आरोपी नरेंद्र को पता था। उसने अपने साथी ईश्वर और प्रदीप के साथ मिलकर कहा कि करनाल में एक अच्छा मकान दिला देंगे। वह उनकी बातों में आ गई। उन्होंने चौथे साथी अमित को फुसगढ़ में एक मकान बताया और 30 लाख रुपये में उसका सौदा किया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने मिलकर मकान की बजाए एक प्लाॅट की रजिस्ट्री करा दी। इन दिनों उसका पति विदेश गया था। वह रजिस्ट्री पढ़ नहीं पाई। बाद में जब वह मकान पर कब्जा लेने लगी तो आरोपी टरकाते रहे। इसके बाद जब उस मकान की कोई दीवार बना रहा था तो इसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंची। उस व्यक्ति से बात करने पर पता चला कि उस मकान का मालिक अमित नहीं कोई और है व जो रजिस्ट्री आरोपियों ने मकान का नाम लेकर कराई थी वह एक प्लाॅट की है। इस तरह आरोपियों ने उससे 30 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed