फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Got recognition from talent, now will get special honor

Karnal News: प्रतिभा से मिली पहचान, अब मिलेगा विशेष सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Got recognition from talent, now will get special honor
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कर्ण नगरी की भी तीन महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर नाम कमाया है। जिनके उल्लेखनीय कार्यों के कारण आज नई अनाज मंडी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के प्रदेश स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल उन्हें विशेष पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। इनमें करनाल के डींगर माजरा की बेटी एवं पानीपत की बीडीपीओ रितू लाठर का नाम सबसे प्रमुख है। इन्हें इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवाॅर्ड से अलंकृत किया जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी वर्कर रजनी को आंगनबाड़ी वर्कर अवाॅर्ड यानी बेस्ट एंप्लाई व अनिता शर्मा को उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बीडीपीओ रितू लाठर को पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र के साथ डेढ़ लाख रुपये व आंगनबाड़ी वर्कर को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।



कौशल विकास में 1072 लोगों का कराया पंजीकरण

पानीपत की बीडीपीओ रितू लाठर ने सामाजिक व विभागीय कार्यों में कुछ नया करके इस पुरस्कार के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। उन्होंने कौशल विकास कार्यक्रम में सर्वाधिक 1072 लोगों का पंजीकरण कराया। इसके अलावा अटल भूजल योजना के अंतर्गत जल संरक्षण में सर्वाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराकर बहोली ग्राम पंचायत को प्रदेश में सबसे आगे लाए। कोरोना काल और स्वयं सहायता समूह से जुड़े कार्य भी उल्लेखनीय रहे। 25 दिसंबर 2022 को पंचकूला में भी मुख्यमंत्री इन्हें गुड गवर्नेंस डे पर विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित कर चुके हैं। 2011 से वे एचसीएस की परीक्षा पास करने के बाद सरकारी नौकरी में हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण में उनका मुख्य कार्य रहा है।
विज्ञापन




10 साल की सेवा के बाद पहली बार मिलेगा पुरस्कार

गांव रांवर की रहने वाली रजनी को पहली बार आंगनबाड़ी वर्कर पुरस्कार मिलेगा। यह उनके सेवाकाल की पहली उपलब्धि है। रजनी ने बताया कि 10 साल की सेवा होने के बाद उन्होंने दो चरणों में परीक्षा पास की है। इस पुरस्कार के लिए वे पहले जिला स्तर पर प्रथम रहीं और अब प्रदेश स्तर पर प्रथम रहने पर उन्हें पुरस्कार दिया जा रहा है। सोमवार को उन्हें विभाग की ओर से पत्र भेजकर इस पुरस्कार के लिए चयन की सूचना दी गई। इसके बाद से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। पति विक्रम सिंह वेल्डिंग का कार्य करते हैं। जबकि तीन बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार ने हमेशा आगे बढ़कर कार्य करने के लिए ही प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed