फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   google boy kautilya, diksha, talent, quiz, karnal

गूगल ब्यॉय कौटिल्य की तरह विलक्षण प्रतिभा की धनी है दीक्षा

Fri, 15 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 15 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
google boy kautilya, diksha, talent, quiz, karnal
दीक्षा ने दिए कौटिल्य के सवालों के सटीक जवाब - फोटो : अमर उजाला

गूगल ब्वॉय कौटिल्य की बड़ी बहन दीक्षा भी प्रतिभा के मामले में कौटिल्य से कम नहीं है। दीक्षा नौ साल की उम्र में ही अंतरिक्ष विशेषज्ञ बन गई हैं। उसे ब्रह्मांड से संबंधित पांच हजार आंकड़े जुबानी याद हैं तथा दो मिनट में किसी भी विषय पर कविता लिखने व स्पीच देने की कला विलक्षण हैं। दीक्षा को गीता के सभी अध्याय व उनके श्लोक जुबानी याद है। शिक्षा के अलावा दीक्षा चेस, शूटिंग व जिम्नास्ट की भी अच्छी प्लेयर हैं।

विज्ञापन


दीक्षा ने अपनी इस असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन वीरवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान किया। प्रतियोगिता में दीक्षा ने कौटिल्य द्वारा पूछे गए सभी सवालों का सटीक जवाब देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गूगल ब्वॉय ने प्रश्नोत्तरी में दीक्षा से ब्रह्मांड की उत्पत्ति से लेकर, ग्रहों व उपग्रहों की स्थिति, तारों के जन्म व उनके मरण संबंधित विषयों पर सैकड़ों सवाल पूछे, लेकिन दीक्षा ने एक मिनट से पहले ही हर सवाल का सटीक जवाब देकर आश्चर्य चकित कर दिया। दीक्षा ने कई विषयों पर दो मिनट में स्पीच देकर व कविता लिखकर अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


खेलों में भी अव्वल है दीक्षा
कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि दीक्षा भी कौटिल्य की तरह प्रतिभावान है। वह शिक्षा के साथ खेलों में भी अव्वल है। दीक्षा ने इंडिया गोट टेलेंट के तीनों रांउड क्लीयर हैं तथा चेस, शूटिंग व जिम्नास्ट में भी कई मेडल जीते हैं। दीक्षा ब्रह्मांड के किसी भी ग्रह व उपग्रह तथा तारों की उत्पत्ति व विनाश के कारणों से संबंधित जानकारी जुबानी बता सकती है। उसे विश्व में अब तक ब्रह्मांड पर हुई सभी रिसर्च व उनके शोध कर्ताओं के बारे में भी पूर्ण जानकारी है। इसके अलावा दीक्षा को गीता के सभी अध्याय व उनके श्लोक कंठस्थ हैं, जिनका वह शुद्ध उच्चारण के साथ पाठन कर सकती है। इसी वजह से उसकी किसी भी विषय पर दो मिनट में कविता की रचना करने की कला विकसित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विषयों को रटने की बजाए, समझने का प्रयास करें: दीक्षा
छोटी से उम्र में अंतरिक्ष की विशेषज्ञता हासिल करने वाली दीक्षा ने कहा कि विद्यार्थियों को विषयों को रटने की बजाए समझने का प्रयास करना चाहिए। उसका कहना है कि जब कोई बात समझ में आ जाती है तो वह फिर स्मृति से गायब नहीं होती। इसलिए हमेशा रटने की बजाए समझने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed