{"_id":"68d993fd0ef85a7b780b3a5e","slug":"god-sings-the-praises-of-bharat-lal-ramayani-karnal-news-c-18-knl1008-748251-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान करते हैं भरत लाल का भजन : रामायणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान करते हैं भरत लाल का भजन : रामायणी
Mon, 29 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी। नवरात्रों के शुभ अवसर पर श्री हनुमान सेवा समिति तरावड़ी की ओर से मां अन्नपूर्णा आश्रम में संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार की कथा में कथावाचक आचार्य प्रहलाद मिश्रा रामायणी ने कहा भरत लाल रामचरितमानस के परमहंस हैं, जिनका भजन भगवान बड़े निष्ठा से करते हैं। हमारे देश का नाम भारत इसीलिए पड़ा है क्योंकि तीन जो शाश्वत ग्रंथ है, उनमें एक-एक भारत विराजमान रामायण में है। प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर हुए। मुख्य अतिथि रमेश गोयल एमडी एनएम फूडसलाला, साधू राम सिंगला, सरंक्षक बालकिशन त्रिपाठी, अध्यक्ष अमन शर्मा, संजय सिंगला, पंडित मोहन लाल, नरेश गाबा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन