फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   God is hungry for feeling not for money: Sadhvi Deepmala

भगवान धन के नहीं भाव के भूखे हैं : साध्वी दीपमाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
God is hungry for feeling not for money: Sadhvi Deepmala
करनाल। अवध बिहारी हो कनक बिहारी हो, हम आये शरण तिहारी, गिरवर धारी हो आये शरण तिहारी.. पर श्रद्धालु झूम उठे। मौका था श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित श्री राम कथा का। श्रीराम कथा करते हुए साध्वी दीपमाला ने कहा कि भगवान धन के नहीं भाव के भूखे हैं। कलयुग केवल राम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहिं पारा, रामनाम से ही सारे संकट टल जाते हैं। कलयुग में केवल प्रभु का सिमरण ही भव से पार किए जाने का एक मात्र आधार है।
विज्ञापन

राम नाम जपने से जो आनंद मिलता है उसका वर्णन नहीं किया जा सकता, इसमें अलग ही आनंद है। राम नाम ही भव से पार निकालता है। जिस घर में श्री राम चरित्र मानस का स्वरूप होता है वहां श्रीराम विराजमान होते हैं। आजकल समय के अभाव में नवरात्र पर केवल अखंड जोत जलाई और हो गई पूजा लेकिन ऐसे नहीं होना चाहिए। पहले विधि विधान से पूजा की जाती थी। श्रीराम जी की शरण में आने से सभी संकट दूर हो जाते है। शनिवार शाम को कथा का शुभारंभ केवल कृष्ण और उनकी धर्मपत्नी कमलेश रानी ने जोत प्रचंड कर किया। मंदिर सभा के प्रधान विनोद खेतरपाल ने बताया कि दो अप्रैल से शुरू हुई श्रीराम कथा 10 अप्रैल को श्रीराम नवमी उत्सव के साथ संपन्न होगी। इस अवसर पर विनीत भाटिया, अशोक सरदाना, अमित आहूजा, ऋषिपाल आर्य, सोनी चोपड़ा और धनश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed