फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Glimpses of culture presented in youth festival

युवा उत्सव में पेश की संस्कृति की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of culture presented in youth festival
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नेहरू युवा केंद्र की ओर से बाल भवन में एक दिवसीय जिला स्तरीय मेगा युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने देश की संस्कृति की झलक पेश की। छह विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। युवाओं ने चित्रकला, भाषण, मोबाइल फोटोग्राफी, सांस्कृतिक सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में युवा संवाद में कोमल, भाषण में सिमरन और पेंटिंग में करण प्रथम रहे।
युवा सम्मेलन एवं युवा संवाद इंडिया एड दा रेड 2047 का आयोजन भी हुआ, जिसमें युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। युवाओं ने कहा कि लोगों में देश को लेकर अपने अधिकार और कर्तव्य की समझा पैदा करना होगी और एकजुटता के लिए सर्व मान्य भाषा हिंदी का प्रचार प्रसार बढ़ाना होगा। उत्सव में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

युवा उत्सव के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं महापौर रेणू बाला गुप्ता और पुरस्कार वितरण सत्र में बतौर मुख्य अतिथि एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने शिरकत की। महापौर ने कहा कि हर किसी के पास अपना अलग सामर्थ्य और काबिलियत होती है। कोई युवा पढ़ाई में अव्वल होता है, तो कोई स्पोर्ट्स, म्यूजिक, डांस आदि में। दोपहर के सत्र में पहुंचे सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार ने युवाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन का राष्ट्रीय एकता व एकजुटता विषयक मेगा युवा उत्सव आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति के माध्यम से एक ऐसे स्वर्णिम राष्ट्र का निर्माण करना है जिसके सभी नागरिक अपने अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें। मंच संचालन डॉ. भूपेंद्र सिंह व नीलम रानी ने किया। कार्यक्रम में कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह, वाईसीओ जोगेंदर कुमार, लेखाकार राजकुमार गौड़, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सोनिया, रेखा आदि मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीतीश कुमार, भानु प्रताप, राकेश, राजीव औरी, हरीश कुमार, निधि गुप्ता, कर्मजीत देवी, अशोक भाटिया, मुकेश अग्रवाल, रजनीश, डॉ. अनुराधा, डॉ. दीप्ति, संतोष आर्या, संजीव कुमार, सिया राम, शरवन कुमार ने निर्णायक के रूप में युवाओं की प्रतिभाओं का आकलन किया।

युवा उत्सव के ये रहे विजेता
- कविता लेखन में रोहित प्रथम, पलक द्वितीय और मुस्कान तृतीय
- पेंटिंग में करण प्रथम, खुशी द्वितीय और दीक्षा तृतीय
- सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य में जीजीएसएसएसएसएस रेलवे रोड. टीम प्रथम, एमएसडी पब्लिक स्कूल द्वितीय और एमएसडी पब्लिक स्कूल शामगढ़ तृतीय।
- फोटोग्राफी में अभिषेक प्रथम, सिमरन द्वितीय, वंशिका तृतीय
- भाषण में सिमरन प्रथम, कमलदीप द्वितीय और श्रुति तृतीय।
- युवा संवाद में कोमल प्रथम, शालू द्वितीय, अमन तृतीय और अभिनव चतुर्थ।

55:  नेहरू युवा केंद्र की ओर से बाल भवन में आयोजित युवा उत्सव के समूह सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हि?

55: नेहरू युवा केंद्र की ओर से बाल भवन में आयोजित युवा उत्सव के समूह सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हि?

56: नेहरू युवा केंद्र की ओर से बाल भवन में आयोजित युवा उत्सव के पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते

56: नेहरू युवा केंद्र की ओर से बाल भवन में आयोजित युवा उत्सव के पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते

54: नेहरू युवा केंद्र की ओर से बाल भवन में आयोजित युवा उत्सव में पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लें

54: नेहरू युवा केंद्र की ओर से बाल भवन में आयोजित युवा उत्सव में पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed