{"_id":"675010d8a0bf337a1f0d679e","slug":"gita-mahotsav-will-be-held-in-the-district-from-9-to-11-karnal-news-c-18-knl1008-531992-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिले में नौ से 11 तक होगा गीता महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिले में नौ से 11 तक होगा गीता महोत्सव
Wed, 04 Dec 2024 01:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में गीता महोत्सव नौ से 11 दिसंबर तक गीता महोत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा। गीता महोत्सव का आयोजन डॉ. मंगलसेन सभागार में होगा, जहां गीता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तीन दिवसीय महोत्सव में आध्यात्मिकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता संदेश तथा धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लेकर सुंदर व मनमोहक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रदर्शनी के अलावा सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभाग स्टॉल लगाएंगे। उपायुक्त ने जिले के सामाजिक व धार्मिक संगठनों से गीता महोत्सव में भाग लेने का आह्वान किया है।