{"_id":"61ef1083ee6ff472ef68c901","slug":"girls-increased-in-karnanagari-sex-ratio-reached-from-907-to-912-karnal-news-knl970145168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णनगरी में बढ़ी बेटियां, लिंगानुपात 907 से 912 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णनगरी में बढ़ी बेटियां, लिंगानुपात 907 से 912 पहुंचा
विज्ञापन
राकेश चौहान
करनाल। कर्णनगरी में पिछले साल के मुकाबले बेटियों की संख्या बढ़ी है। 2020 की गणना में जिले का लिंगानुपात 907 था जो कि अब बढ़कर 912 पर पहुंच गया है। रोहतक जिले ने 945 लिंगानुपात के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
सोनीपत 888 के साथ सबसे पीछे रह गया है। 2020 में 949 लिंगानुपात के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाला सिरसा इस बार 929 लिंगानुपात के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। रोहतक की बात करें तो 23 हजार 190 बच्चे पैदा हुए हैं इनमें से 11 हजार 924 लड़के और 11 हजार 266 लड़कियां शामिल हैं। इसी प्रकार करनाल में 27 हजार 389 बच्चे पैदा हुए। इनमें 14 हजार 327 लड़के और 13 हजार 62 लड़कियां हैं।
13 जगह छापामारी : जिले में भ्रूण जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2021 में 12 जगहों पर छापामारी की। डिप्टी सीएमओ डॉ. शीनू चौधरी ने बताया कि पीएनडीटी एक्ट के तहत पांच जगहों पर छापा मारा गया। एमटीपी एक्ट के तहत सात जगहों पर छापा मारा गया तो एक डॉक्टर भी पकड़ा गया। छह जनवरी 2022 में भी टीम ने पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के अंतगर्त पंजाब के राजपुरा जिला पटियाला के एपी जैन सरकारी अस्पताल के डाक्टर के कमरा नंबर दो पर छापा मारा था। जहां पर भ्रूण जांच की जाती थी। संवाद