फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girls and women used to increase their drinking by wearing green clothes

Karnal News: लड़कियां और महिलाएं हरे वस्त्र पहनकर बढ़ाती थी पींगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Girls and women used to increase their drinking by wearing green clothes
पहले सावन माह में हरे रंग का काफी महत्व होता था, जिसमें लड़कियां और महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां और कपड़े पहना करती थी। उन्हीं कपड़ों में झूलों पर पींगे बढ़ाती थीं। गांव के लोग मिलकर सावन के महीने को हर दिन उत्साह के साथ मनाया करते थे। उस समय हर घर के सामने बड़े-बड़े पेड़ होते थे जिनके नीचे अकसर शाम के समय आस-पड़ोस की महिलाएं एकत्रित होकर सावन के गीत गाया करती थी। सभी बहन-बेटियां पेड़ों पर झूला डालकर झूलती थी।
विज्ञापन

वहीं एक नियम हुआ करता था कि गांव के पुरुष वर्ग मिलकर कांवड़ लेने जाया करते थे हर घर का एक आदमी कांवड़ लाता था। उस समय घर की महिलाएं गांव में भगवान शिव की कथाएं और भजन करतीं। शिवरात्रि का इंतजार हर महिला को रहता था जिसमें महिलाएं व्रत रख कर भगवान शिव को मनाती थी। उस समय हर लड़की सावन के महीने के लिए काफी उत्साहित रहा करती थीं जिसमें वह हर सोमवार के व्रत और सोलह सोमवार के व्रत रखा करती थीं। उस समय का दौर सबसे अलग था जो आज देखने को नहीं मिलता। बच्चों में संस्कार खत्म होते जा रहे हैं, लोगों में सहनशीलता नहीं है और सबसे बड़ी बात कि एकल परिवार सबसे अधिक होने लगे हैं। आज बहुत कम परिवार रह गए है जो संयुक्त परिवार में रहते हैं।
विज्ञापन


आज समय बदल चुका है जिसमें युवा वर्ग काॅफी उत्साह के साथ कांवड़ लेने तो जाते हैं लेकिन उनमें भक्ति कम शोर-शराबा अधिक होता है। वहीं व्यस्त और आधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण जिंदगी के कारण लोगों में अहंकार अधिक आने लगा है। पहले सभी पड़ोसी मिलकर हर त्योहार को उत्साह के साथ मनाते थे लेकिन आज एक पड़ोसी को दूसरे पड़ोसी के बारे में भनक तक नहीं होती। दाैर चाहे कोई भी आए लेकिन लोगों को अपने त्योहारों और रीति रिवाजों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। उन्हें अपने बच्चों को हर त्योहार के मायने और उसके बारे में बताना चाहिए ताकि भविष्य की पीढ़ी अपनी परंपराओं को निभा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तुति : सुनीता देवी, वसंत विहार, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed