फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girl students will try to give new direction to the society

Karnal News: समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेंगी छात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Girl students will try to give new direction to the society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नए साल पर छात्राओं ने नए संकल्प लिए हैं। छात्राओं का कहना है कि आज सोशल मीडिया का दुरुपयोग बढ़ रहा है, जो कि युवाओं को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। यदि जितना समय युवा सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं उतना यदि वे पढ़ाई या कॅरिअर बनाने में लगाएं तो उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। छात्राओं ने कहा कि वह महिला सशक्तिकरण और स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी काम करेंगी और समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेंगी।


बोर्ड परीक्षा में लाएंगे अच्छे अंक

12वीं कक्षा की छात्रा तन्नू ने नव वर्ष 2025 में संकल्प लिया है कि वह अपने बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर आईआईटी में दाखिला लेंगी। वह एक बेहतर इंजीनियर बनना चाहती है जिसके लिए वह पूरी मेहनत कर अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराना चाहती है और अन्य लड़कियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन



स्वयं को बनाएंगे आत्मनिर्भर

छात्रा निशा ने संकल्प लिया कि वह स्वयं को शिक्षा के बाद आत्मनिर्भर बना कर परिवार के लिए आर्थिक रूप से मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में आत्मनिर्भर रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्वयं के सपने और इच्छाओं को स्वयं ही पूरा करना चाहिए बजाय परिवार या अन्य लोगों पर निर्भर रहकर।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया से बनानी होगी दूरी

10वीं की छात्रा लतिका का संकल्प है कि वह इस साल स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खिलाफ नाटक मंचन से जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि स्कूल जाने वाले छात्र और छात्राएं अधिक समय मोबाइल पर व्यतीत कर रहे हैं, जिसमें छोटी कक्षाओं के बच्चे इंस्टाग्राम पर रील बनाते हैं जो उनके मानसिक स्थिति को गंभीर रूप से कमजोर कर रहे हैं।





पर्यावरण संरक्षण के लिए करेंगी काम

छात्र राधिका ने इस साल पौधे लगाने का संकल्प लिया है। राधिका ने कहा कि यदि हर विद्यार्थी केवल एक पौधा लगाए तो उससे पर्यावरण को बचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान से परिचित कराने और जागरूक करने का लक्ष्य रखा है ताकि प्लास्टिक का कम से कम उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed