फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girl and youth drowned in Yamuna on Ganga Dussehra

Karnal News: गंगा दशहरा पर यमुना में डूबी बच्ची और युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Girl and youth drowned in Yamuna on Ganga Dussehra
- नबीयापुर और खिजरापुरा घाट पर स्नान करते समय हुआ हादसा, दोनों के शव बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। गंगा दशहरा पर रविवार को जिले के इंद्री और कुंजपुरा क्षेत्र में यमुना नदी में स्थान करते समय अलग-अलग घाटों पर नौ साल की बच्ची व 24 वर्षीय युवक डूब गए। शवों को श्रद्धालुओं ने यमुना से निकाल लिया है। सूचना मिलने पर इंद्री व कुंजपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। ये हादसे इंद्री क्षेत्र के नबीयापुर घाट व कुंजपुरा के खिराजपुरा घाट पर हुए हैं।
कुंजपुरा के गांव खिराजपुरा में जींद जिले के गांव मुआना निवासी कृष्ण कुमार की नौ वर्षीय बेटी यशवी अपने नाना हजरा सिंह के घर चार दिन पहले आई थी। गंगा दशहरा होने के कारण उनका परिवार यमुना के खिराजपुर घाट पर नहाने के लिए पहंच गया। इस दौरान यशवी भी यमुना में नहा रही थी। यशवी के साथ अन्य बच्चे भी नहा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान यशवी की नानी दूसरे बच्चे को सामान दिलाने लगी। तभी दूसरी ओर यमुना के पानी में खेलती हुई यशवी गहरे पानी में चल गई और डूब गई। जब उसकी नानी ने यशवी की तरफ देखा तो वह नहीं दिखाई दी जिससे पूरे परिवार के होश उड़ गए। सभी यमुना के पानी में यशवी को तलाशने लगे तो परिजनों को यशवी का शव मिल गया। इसके बाद इसकी सूचना कुंजपुरा थाना पुलिस को दी गई। कुंजपुरा थाना जांच अधिकारी सूरजभान ने बताया कि बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोस्तों संग नहा रहा था अखिलेश

दूसरी ओर इंद्री क्षेत्र के नबियावाद घाट पर उत्तर प्रदेश के गांव करीमपुर, मुरादाबाद निवासी अखिलेश अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। यमुना में नहाते हुए वह और उसके दोस्त गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान श्रद्धालुओं ने उन्हें डूबता देख पानी में छलांग लगा दी और दो दोस्तों को बचा लिया लेकिन अखिलेश पानी के ऊपर नहीं आया। इसके बाद करीब 15 मिनट तक श्रद्धालु उसे बचाने के लिए यमुना में डुबकी लगाते रहे। मगर काफी देर बाद उसका शव हाथ लगा। इसकी सूचना इंद्री थाना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि अखिलेश घरों में पीओपी का काम करता था। वह अपने मामा जगदीश के साथ लंबे समय से इंद्री में रह रहा था। जांच अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि मृतक के मामा जगदीश की शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed