{"_id":"645d596a8df7504f0e0c1cb9","slug":"gift-of-50-beds-in-indri-30-beds-in-kunjpura-karnal-news-c-18-knl1031-118612-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंद्री में 50, कुंजपुरा में 30 बेड के अस्पताल की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंद्री में 50, कुंजपुरा में 30 बेड के अस्पताल की सौगात
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए यमुनानगर से किया शुभारंभ
- गांव वासियों को दोनों अस्पतालों में 24 घंटे मिलेगी चिकित्सा सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। सब डिविजन सिविल अस्पताल इंद्री और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंजपुरा को मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को करोड़ों रुपये की सौगात दी। इंद्री में 12.42 करोड़ की लागत से 50 बेड के सिविल अस्पताल भवन का उद्घाटन किया। साथ ही कुंजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड का अस्पताल शुरू हुआ है, जिसे 2.38 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यहां अब स्वास्थ्य सेवाएं व गर्भवतियों की डिलीवरी की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किए। इंद्री सब डिविजनल अस्पताल का सांकेतिक तौर पर उपायुक्त अनीश यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सौगात दी गई है। इन क्षेत्रों के लोगों को लाभ होगा। इंद्री अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, लैब, आईसीटीसी सेवाएं, डॉट सेंटर, डेंटल सर्विस, फैमिली प्लॉनिंग सेवाएं व एनसीडी क्लीनिक की सेवाएं उपलब्ध होंगी। कुंजपुरा सीएचसी में जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवाएं, आईसीटीसी सेवाएं, डॉट सेंटर, डेंटल सर्विस, फैमिली प्लॉनिंग सेवाएं व एनसीडी क्लीनिक आदि की सेवाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर इंद्री के उपमंडलाधीश राजेश पूनिया, सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा, एसएमओ डॉ. किरण गिरधर, डॉ. अंजू, डिप्टी एसएमओ डॉ. सरोज, डॉ. दीपक चौधरी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिनी, डॉ. सुरभि सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल शांडिल्य, अमनदीप सिंह विर्क, अमित खेडा, मेम सिंह धीमान, नगरपालिका चेयरपर्सन शिवानी गोयल, पार्षद राजेंद्र मिड्ढा, राकेशपाल, रणबीर सिंह गोयत, जगदीश गोयल आदि मौजूद रहे।