फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Get the property id rectified this month

इसी माह करा लें प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों में सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Get the property id rectified this month
करनाल। भले ही अभी सैकड़ों संपत्तिधारकों को सर्वे कंपनी द्वारा नोटिस ही उपलब्ध नहीं कराए गए हों, लेकिन प्रॉपर्टी आईडी में अपडेशन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तय कर दी गई है। चाहे किसी को नोटिस मिला हो या नहीं, लेकिन इस तिथि के बाद किसी प्रॉपर्टी आईडी में सुधार नहीं हो पाएगा। निगम की विभागीय विंडो पर करीब 12 हजार शिकायतें की गई थी, जिसमें अभी तक 10500 त्रुटियों को ही दुरुस्त किया गया है। प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों में सुधार नहीं होने के कारण ही एक अप्रैल से नगर निगम में नई प्रॉपर्टी आईडी लागू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

घर-घर जाकर किए सर्वे
शहर में एक दशक से भी अधिक समय पहले से 1.41 लाख संपत्तिधारक हैं। पिछले दो साल पहले एक कंपनी ने ड्रोन सर्वे किया। जिसमें बताया गया कि शहर में 1.62 लाख संपत्तियां हो गई हैं, लेकिन जब कंपनी ने नई प्रॉपर्टी आईडी के नोटिस दिए तो इसमें 60 प्रतिशत से अधिक त्रुटियां निकलीं। परिणाम ये रहा कि कंपनी ने घर-घर जाकर नए सिरे से सर्वे किया। इसके बाद नए सिरे से असिस्मेंट नोटिस बांटे गए, लेकिन खाली प्लॉट वाले या ऐसे संपत्तिधारक जो अभी अपनी संपत्ति पर नहीं रहते हैं, उन्हें नोटिस नहीं बांटे जा सके। उनके लिए निगम कार्यालय से ही नोटिस लेने को कहा गया, लेकिन अभी तक भी हजारों ऐसे संपत्तिधारक हैं, जिन्होंने नोटिस ही नहीं लिया है। पिछले दिनों यहां शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता पहुंचे तो भी नई प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों का मामला उठा। उन्होंने यहां छह काउंटर लगाकर त्रुटियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद छह काउंटर लगाए भी गए, लेकिन अभी तक पंजीकृत करीब 12000 शिकायतों में से सिर्फ 10500 का ही निपटारा हो सका है।
विज्ञापन

अंतिम तिथि के बाद परिवर्तन संभव नहीं
उपनिगमायुक्त अरुण कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी में अपडेशन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है। जो भी प्रॉपर्टी मालिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी में परिवर्तन करवाना चाहता है, वह नगर निगम कार्यालय में सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपडेट करवा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रॉपर्टी आईडी में कोई परिवर्तन संभव नहीं हो सकेगा। जिन लोगों के रिक्त भूखंड करनाल नगर निगम की सीमा के भीतर आते हैं, वो प्रॉपर्टी मालिक अपने रिक्त प्लॉट की आईडी 30 अप्रैल 2022 तक निगम कार्यालय में आकर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed