{"_id":"6753615dc48e3d398505a45d","slug":"geeta-jayanti-festival-organized-from-9-to-11-karnal-news-c-18-knl1008-534342-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गीता जयंती महोत्सव का आयोजन नौ से 11 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गीता जयंती महोत्सव का आयोजन नौ से 11 तक
Sat, 07 Dec 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला स्तर पर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन नौ से 11 दिसंबर तक होगा। यह आयोजन सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक डॉ. मंगलसेन सभागार में किया जाएगा। इस समारोह के सफल आयोजन के लिए ओवरऑल इंचार्ज एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को विकास सदन के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और प्रबंधों की समीक्षा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी एवं कार्यक्रम के सदस्य सचिव मनोज कौशिक ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव से संबंधित लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्कूली बच्चों तथा लोक कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को हवन यज्ञ व श्रीमद्भगवत गीता की आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को गीता सेमिनार का आयोजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 11 दिसंबर को रामलीला ग्राउंड से नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी और 12 बजे गीता के 18 अध्यायों के श्लोक का कुरुक्षेत्र से लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।महोत्सव को लेकर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार जारी है। सीईओ गौरव कुमार ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रबंधों को समय रहते पूरा करें।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए स्कूली बच्चे व अन्य कलाकार पूर्वाभ्यास अवश्य करें तथा सभी कार्यक्रम श्रीमद्भागवत गीता से जुड़े होने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी गीता के संदेश का अनुसरण करके अच्छे नागरिक बने व सभ्य समाज का निर्माण करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव एक आध्यात्मिकता से जुड़ा कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा जाए।