{"_id":"69221a904ba9f00b1d0b0537","slug":"gatka-party-performed-stunts-in-tarawadi-karnal-news-c-18-knl1018-786274-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तरावड़ी में गतका पार्टी ने दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तरावड़ी में गतका पार्टी ने दिखाए करतब
Sun, 23 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी। गुरुद्वारा श्री शीशगंज में शनिवार को गुरु तेग बहादुर, मती दास, सती दास और दयाला जी की शहादत के शताब्दी समागम को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन तरावड़ी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर मुख्य बाजार, करनाली गेट से होते लल्याणी, शेखनपुर, नड़ाना, सौंकड़ा, रमाना, सांभी, कमालपुर व अंजनथली से वापस तरावड़ी स्थित शीशगंज गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। अगुवाई पंज प्यारों ने की। तरावड़ी की गतका पार्टी व बीड़ खालसा की गतका पार्टी ने नगर कीर्तन में करतब दिखाए। सरंपच सौकड़ा भूपिंद्र सिंह लाडी ने आयोजन का नेतृत्व किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी नगर कीर्तन का स्वागत किया। कार सेवा दिल्ली वाले बाबा बचन सिंह, जत्थेदार बाबा जोगा सिंह तरावड़ी, पूर्व सरपंच वीरेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, गुर प्रताप सिंह, कंवल खुल्लर, हेड ग्रंथी बाबा गुर प्रताप राणा, रागी मनिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन