फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gate passes cut on the numbers of cars, autos, bikes in Anaj Mandi

अनाज मंडी में कार, ऑटो, बाइक के नंबरों पर काटे गेट पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gate passes cut on the numbers of cars, autos, bikes in Anaj Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निसिंग अनाज मंडी में भी कार, ऑटो और बाइक के नंबरों पर गेट पास काटने का मामला सामने आया है। अनाज मंडी में एक ही बाइक के नंबर से करीब 40 गेट पास काटे गए हैं। हर गेट पास में 350 से 550 बोरियों की उठान दिखाई गई है। हालांकि अनाज मंडी के इंस्पेक्टर का कहना है कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते। इसमें डीएफएससी के अधिकारी ही नहीं हैफेड और हरियाणा वेयर हाउस के अधिकारी भी ऐसे ही गेट पास काटे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे अलग इंद्री अनाज मंडी में ऐसा मामला सामने आ चुका है। इस मामले की डीएफएससी और हैफेड पहले ही जांच कर रहे हैं। वहीं निसिंग अनाज मंडी का भी मामला सामने आ गया है। इससे यह साफ है कि निसिंग अनाज मंडी में धान की खरीद के समय जमकर फर्जीवाड़ा किया गया है।
अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई
धान के सीजन में शुरुआती दिनों में ही घीड़ अनाज मंडी में फर्जीवाड़ा सामने आ चुका था। इस मामले में कुंजपुरा थाने में केस दर्ज है। इसके बाद जुंडला अनाज मंडी में दूसरा फर्जीवाड़ा सामने आया था। इस मामले में भी सदर मुकदमा मामला दर्ज है, लेकिन इन दोनों मामलों में अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

निसिंग अनाज मंडी में कार, ऑटो और मोटरसाइकिल के नंबरों पर गेटपास काटने का मामला सामने आया है। इसकी गहनता से जांच कराई जाएगी। पहले मामले की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार, डीएफएससी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed