फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gas cylinder explodes at birthday party, 20 people injured

Karnal News: जन्मदिन की पार्टी में फटा गैस सिलिंडर, 20 लोग झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder explodes at birthday party, 20 people injured
08... निगदू आग लगने से जला सामान और बचा पड़ा सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निगदू थानाक्षेत्र के भोला खालसा गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान गैस रिफिलिंग करते समय आग लगने से छोटा सिलिंडर फट गया, जिससे वहां नाश्ता कर रहे 20 लोग झुलस गए। जिसमें छह बच्चे, 10 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। जन्मदिन मना रहा बच्चा विशाल, उसके पिता सोमपाल और मां छिंदो देवी की हालत गंभीर बनी है। जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने ही किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल लोगों में जन्मदिन मना रहे परिवार के रिश्तेदार और ग्रामीण भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 बजे पॉपकार्न बनाने वाले का छोटा गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। इसलिए वह हलवाई के बड़े सिलिंडर में पॉलीथिन लगाकर गैस छोटे सिलिंडर में भर रहा था, जिससे उसमें आग लग गई और सिलिंडर फट गया। इस हादसे में झुलसे अभिराज (4), जन्नत (8), प्रीत (8), समर (10), मोक्ष (10) का उपचार निगदू के अस्पताल में चल रहा है। वहीं राजेश (35), (68), लक्ष्मण (50), (45), सतनाम (50), सतनाम (40), महिंद्रो (26), सुनीता (52) आदि का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

निगदू थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान छोटा सिलिंडर आग लगने के कारण फट गया। जिसमें करीब 20 लोग झुलसे हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं जन्मदिन मना रहा बच्चा, उसके पिता और मां को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed