फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ganpati festival begins today; the Remover of Obstacles will be welcomed into homes.

Karnal News: गणपति उत्सव आज से, घर-घर विराजेंगे विघ्नहर्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ganpati festival begins today; the Remover of Obstacles will be welcomed into homes.
जीटी रोड से नीलोखेड़ी के श्री लक्ष्मी नारायाण मं​दिर में विराजमान करने के लिए गणेश जीककी प्रतिम
करनाल। शहर में सोमवार से गणपति उत्सव का आगाज होने जा रहा है। गणेश चतुर्थी को लेकर रविवार को ही शहर में उत्साह का माहौल दिखा। सुबह से ही श्रद्धालु अपने घरों और पंडालों में विराजमान करने के लिए भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीदने पहुंचने लगे।
विज्ञापन




जीटी रोड स्थित नमस्ते चौक के पास विभिन्न आकार की गणेश प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनीं। दिनभर यहां प्रतिमा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमाओं का चयन किया। नए वस्त्रों से ढककर उन्हें घर ले गए। बोले कि गणपति बप्पा का विधिवत गृह प्रवेश करवाकर पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

प्राचीन हनुमान मंदिर जुड़ला गेट के श्रद्धालु रचना, नीलम, रितु, कर्तव्य, आयुष और राजीव ने भी मेरठ रोड से ढाई-ढाई फीट की दो गणेश प्रतिमाएं खरीदीं। वे इन प्रतिमाओं को मंदिर में लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीलोखेड़ी में 11 प्रतिमाएं होंगी विराजमान

नीलोखेड़ी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गणपति उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मंदिर में भगवान गणेश की 11 प्रतिमाएं विधि-विधान के साथ विराजमान की जाएंगी। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम गणेश जी की पूजा-अर्चना और आरती होगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नत्थू राम ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से यह उत्सव आयोजित हो रहा है। 25 सितंबर को सभी 11 प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ नीलोखेड़ी से हरिद्वार विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा।



श्री सिद्धिननायक मित्र मंडल का पांचवां उत्सव

सेक्टर-13 स्थित कालड़ा मार्केट में श्री सिद्धिननायक मित्र मंडल पांचवां गणपति उत्सव मना रहा है। सोमवार सुबह भगवान गणेश की प्रतिमा को सुंदर पंडाल में सजाकर विराजमान किया जाएगा। उत्सव के दौरान रोजाना भजन संध्या और आरती का आयोजन होगा। 25 सितंबर को सुबह भंडारा, गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद पश्चिमी यमुना नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

जीटी रोड से नीलोखेड़ी के श्री लक्ष्मी नारायाण मंदिर में विराजमान करने के लिए गणेश जीककी प्रतिम

जीटी रोड से नीलोखेड़ी के श्री लक्ष्मी नारायाण मंदिर में विराजमान करने के लिए गणेश जीककी प्रतिम

जीटी रोड से नीलोखेड़ी के श्री लक्ष्मी नारायाण मंदिर में विराजमान करने के लिए गणेश जीककी प्रतिम

जीटी रोड से नीलोखेड़ी के श्री लक्ष्मी नारायाण मंदिर में विराजमान करने के लिए गणेश जीककी प्रतिम

जीटी रोड से नीलोखेड़ी के श्री लक्ष्मी नारायाण मंदिर में विराजमान करने के लिए गणेश जीककी प्रतिम

जीटी रोड से नीलोखेड़ी के श्री लक्ष्मी नारायाण मंदिर में विराजमान करने के लिए गणेश जीककी प्रतिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed