फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gangster Sachin had conspired to attack businessmen while sitting in jail.

Karnal News: .जेल में बैठकर गैंगस्टर सचिन ने रची थी कारोबारियों पर हमला करने की साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Gangster Sachin had conspired to attack businessmen while sitting in jail.
- पुलिस ने शूटर को 26 अक्तूबर को पांच पिस्तौल और कारतूस के साथ नमस्ते चौक से किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

- सीआईए-वन ने गैंगस्टर सचिन भिवानी को राजस्थान से चार दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेने के बाद भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राजस्थान की जेल में बैठकर लाॅरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर सचिन भिवानी ने करनाल के दो कारोबारियों पर हमला करने की साजिश रची थी। इनमें एक कारोबारी तरावड़ी और दूसरा करनाल के सिटी थानाक्षेत्र का था। गैंगस्टर ने कारोबारियों पर हमला कराने के लिए गैंग से जुड़े जिला भिवानी के तोशाम निवासी संदीप कुमार उर्फ बब्बल से करार किया था।
पुलिस ने उक्त शूटर को 26 अक्तूबर को पांच पिस्तौल और कारतूस के साथ करनाल के नमस्ते चौक से गिरफ्तार किया था। बताते हैं कि राजस्थान की जेल में बैठकर सचिन भिवानी हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में नेटवर्क चला रहा है और फोन के जरिए अपने गुर्गाें से करार कर कारोबारियों से रंगदारी मांग रहा है। वहीं दहशत फैलाने के इरादे से उन पर गोलियां चलवा रहा है। करनाल की सीआईए-वन ने गैंगस्टर सचिन भिवानी को राजस्थान से चार दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया था जिसमें यह खुलासा हुआ। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



सिग्नल एप के जरिये गुर्गों से करता था बात
जानकारी के मुताबिक सचिन भिवानी जेल में बैठकर टेलीग्राम एप की तरह सिग्नल एप के जरिए अपने गुर्गों से बात करता था। करनाल पुलिस को यह जानकारी गिरफ्तार किए गए उसके साथी संदीप कुमार उर्फ बब्बल ने दी थी। इस एप वाले मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए पुलिस राजस्थान की जेल में गई थी लेकिन मोबाइल फोन बरामद नहीं हो सका था। इस एप की खास बात ये है कि इसमें कॉल डिटेल का कोई रिकॉर्ड नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन भिवानी पर 12 से अधिक केस
गैंगस्टर सचिन भिवानी पर डकैती, धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, फिरौती, पुलिस टीम पर हमला, जान से मारने की धमकी सहित कई संगीन धाराओं के तहत 12 से अधिक केस हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में दर्ज हैं। अभी कुछ दिन पहले एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार आरोपियों को करनाल से पकड़ा था। राजस्थान की जेल में बंद सचिन भिवानी को अगस्त में भी करनाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी से तीन दिन तक पूछताछ की थी।
शूटरों को छिपाने का आरोप
सूत्रों के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया था। सचिन पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटरों को छिपाने में मदद करने का आरोप लगा था। वह राजस्थान में लारेंस बिश्नोई गैंग-गोल्डी बराड़ गैंग का मुखिया है। उस पर राजस्थान में कई केस दर्ज हैं। सचिन भिवानी जेल में रहते हुए हथियार मुहैया करा रहा है। साथ ही कारोबारियों से रंगदारी और फिरौती मांगी जा रही है।

राजस्थान की जेल में बंद सचिन भिवानी ने करनाल में कारोबारियों पर हमला करने की साजिश रची थी। कारोबारी यदि पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हैं तो उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।
- शशांक कुमार सावन, एसपी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed