फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gangster Kala's court appearance in firing on former MLA's brother

पूर्व विधायक के भाई पर फायरिंग में गैंगस्टर काला की कोर्ट में हुई पेशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gangster Kala's court appearance in firing on former MLA's brother
यमुनानगर। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई राजिंद्र उर्फ राजा और उसके पार्टनर पर उनके कार्यालय में घुसकर गोली चलाने के मामले में गैंगस्टर काला राणा को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। गैंगस्टर शहर के लक्ष्मी गार्डन निवासी विरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा तिहाड़ जेल में बंद था। सीआईए वन की टीम ने उसे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीप सिंह की अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा। मामले में अगली सुनवाई वीसी के जरिए नौ अगस्त हो होगी, जिसमें चार्ज फ्रेम की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

27 मई 2017 को पूर्व विधायक दिलबाग सिंह का भाई फ्रेंड्स कालोनी निवासी राजिंद्र सिंह उर्फ राजा की शिकायत पर पंजाब के गांव धूलकोट सरणी जिला मोगा निवासी शुभमवीर सिंह व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। राजिंद्र सिंह उर्फ राजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 मई 2017 की शाम को वह अपने पार्टनर संजीव गुप्ता के साथ सेक्टर-17 के एससीओ नंबर 146 में कार्यालय में बैठा था। उनके अलावा वहां पर तीन कर्मचारी भी थे। जब वे दोनों बैठे बातचीत कर रहे थे, तभी सफेद रंग की एक कार बाहर आकर रुकी। कार से दो युवक नीचे उतरकर उनके कार्यालय के अंदर पहुंच गए, जबकि दो लोग कार में ही बैठे थे। अंदर जाते ही दोनों युवकों ने रिवाल्वरों से गोली चला दी। गोली उसके पट्ट व संजीव की टांग के आरपार हो गई। गोली मारने के बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। कार्यालय के स्टाफ ने गोली लगने की जानकारी राजिंद्र के जानकार हरभजन सिंह को दी।
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने दोनों को नजदीकी गाबा अस्पताल में भर्ती कराया। तत्कालीन एसपी राजेश कालिया ने घटनास्थल का दौरा किया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं घायल राजेंद्र ने गोली मारने वालों में जोगेंद्र राणा नामक शख्स व जेल में बंद उसके बेटे काला राणा का नाम लिया था, क्योंकि इनकी काफी समय से पूर्व विधायक के साथ रंजिश चल रही थी। मंगलवार को आरोपियों की कोर्ट में पेशी के दौरान सीआईए वन, टू, शहर जगाधरी, गांधी नगर, शहर यमुनानगर, सेक्टर 17 थाना प्रभारी पुलिस टीमों के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed