फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   gang rape with a lady

महिला को आंगनवाड़ी वर्कर लगाने का झांसा देकर सरपंच सहित तीन लोगों ने किया गैंगरेप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
gang rape with a lady
आंगनबाड़ी वर्कर लगवाने का झांसा देकर सरंपच और एक बीजेपी नेता सहित तीन व्यक्तियों पर महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी बीजेपी में कुंजपुरा से पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुका है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की ओर से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर लगातार शोषण किया गया, साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सरपंच हंसराज पुत्र लक्ष्मणदास, मनीश पुत्र पाला राम और रणबीर पुत्र रामचंद्र के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी मनीश को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सरपंच हंसराज और रणबीर को गिरफ्तार नहीं किया। बताया गया कि रणबीर पूर्व में बीजेपी का कुंजपुरा मंडल अध्यक्ष रहा है और फिलहाल वह बीजेपी में बसंत बिहार क्षेत्र का बीएलए-2 है। राजनीतिक पहुंच होने के कारण इनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। जबकि मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी हो गए और पुलिस को सारे सबूत भी दिये गये। मामले में 18 अगस्त को केस दर्ज किया गया, लेकिन पुलिस ने दो दिनों तक प्रकरण को मीडिया से भी छिपाकर रखा। पुलिस जांच अधिकारी शारदा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed