करनाल। गुजरात में 30 सितंबर से 04 अक्तूबर के बीच आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स गुजरात के लिए कर्ण नगरी के गुरु गोरख नाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब के चार खिलाड़ी कैनो स्पिंट इवेंट में राहुल, रविंद्र कुमार, दीप्ती, और गरिमा सहित प्रतियोगिता में बतौर तकनीकी अधिकारी क्लब के प्रशिक्षक प्रवीन कुमार हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गुरु गोरख नाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब के प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि क्लब के होनहार खिलाड़ियों में से पुरुष वर्ग में राहुल, रविंद्र कुमार और महिला वर्ग से दीप्ती और गरिमा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित हो कर प्रदेश और जिले सहित क्लब का नाम रोशन किया हैं। वही गुजरात में होने वाली 36 वें नेशनल गेम्स गुजरात के दौरान साबरमती रीवर में होने वाली नौकायन प्रतियोगिता में बतौर तकनीकी अधिकारी के तैर पर मुझे अपनी सेवाएं देने का भी अवसर मिला है, जो कि क्लब और खेल नर्सरी के लिए खुशी की बात है। वहीं कर्ण नगरी के चार खिलाड़ियों सहित पूरे हरियाणा से 13 खिलाड़ियों का दल गुजरात जाएगा। प्रतियोगिता में जाने वाले सभी खिलाड़ियों को नौकायन संघ के पदाधिकारियों की ओर से नेशनल गेम्स में पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं भी दी गई। ब्यूरो