फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gaj Kesari Yoga formed after 100 years on Akshaya Tritiya

Karnal News: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बना गज केसरी योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Gaj Kesari Yoga formed after 100 years on Akshaya Tritiya
- एक ही राशि में होंगे चंद्रमा और बृहस्पति, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की होगी पूजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है। इस दिन 100 साल बाद गजकेसरी राजयोग बन रहा है, यह एक दुर्लभ और शुभ योग है जो धन, समृद्धि और सफलता देने वाला है। गजकेसरी राजयोग तब बनता है जब चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह एक ही राशि में होते हैं।

यह योग धन, समृद्धि और सफलता के लिए शुभ माना जाता है और यह 100 साल बाद बन रहा है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और व्रत करते हैं। अक्षय तृतीया का दिन अबूझ मुहूर्त में से एक माना जाता है, क्योंकि इस दिन शुभ कार्य के लिए मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं होती। अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चन्द्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं।
विज्ञापन


श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन, विवाह, नया वाहन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य किए जाते हैं। इस दिन देवताओं ने 24 रूपों में अवतार लिया था, जिसमें छठा अवतार भगवान परशुराम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदे गए सोने का कभी क्षय नहीं होता है जिसमें हमेशा वृद्धि होती है। वहीं पवित्र नदियों में स्नान, दान, ब्राह्मण भोज, कर्म, हवन और भगवान की उपासना जैसे उत्तम कार्य इस तिथि पर अच्छे फल देते हैं। पंडित विनोद के अनुसार अक्षय तृतीया पर घर में सोने चांदी की वस्तुएं लानी चाहिए। अक्षय तृतीया पर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम पांच बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इसका समापन अगले दिन यानी 30 अप्रैल को दोपहर दो बजकर 12 मिनट पर होगा। अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा।

अक्षय तृतीया के 14 महादान
विनोद शास्त्री ने बताया कि अक्षय तृतीया पर गाय, जमीन, तिल, सोना, घी, कपड़े, धान, गुड़, चांदी, नमक, शहद, मटकी, खरबूजा दान करना काफी फायदेमंद होता है। कन्यादान भी इस शुभ तिथि पर करने की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed