फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fund released for outings of state teachers

Karnal News: प्रदेश के अध्यापकों का सैर सपाटे के लिए फंड जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Fund released for outings of state teachers
- शिक्षा विभाग की ओर से हर शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को चार साल बाद दिया जाता है एक महीने का वेतन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। राजकीय स्कूलों के अध्यापक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी अब गर्मियों की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ सैर सपाटे पर जा सकेंगे। शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्रदेश में अध्यापकों को एलटीसी का लाभ देने के लिए फंड जारी कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक शिक्षक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को हर चार साल बाद सैर-सपाटे के लिए एलटीसी के रूप में एक महीने का वेतन दिया जाता है। इस बार विभाग की ओर से यह भी निर्देश जारी हुए हैं कि एलटीसी की राशि को इसी चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक खर्च किया जाना जरूरी है। इस बार शिक्षकों को वर्ष 2020 से 2023 और 2024 से 2027 की एलटीसी के लिए प्रदेश में 87 करोड़ 54 लाख रुपए जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं प्रशासनिक स्टाफ के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपए दिए गए हैं। जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से यह राशि अध्यापकों को जारी की जाएगी। इस समय प्रदेश के अधिकतर अध्यापक अध्यापन के साथ-साथ चुनावी डयूटी में व्यस्त हैं। शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय की ओर से फंड जारी होने की सूचना मिलते ही गर्मियों की छुट्टी में बच्चों के लिए घूमने की योजना बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

हरियाणा के जिलों में जारी एलटीसी का ब्योरा

जिला
जारी राशि (करोड़ में)

हिसार
6.91

सोनीपत
5.50

भिवानी
5.39

जींद
5.04

करनाल
4.93

गुरुग्राम
5.93

रोहतक
4.07

सिरसा
4.18

झज्जर
4.02

कैथल
4.11

रेवाड़ी
3.78

कुरुक्षेत्र
7.78

नारनौल
3.95

पानीपत
3.79

अंबाला
3.45

फतेहाबाद
3.58

फरीदाबाद
3.46

यमुनानगर
2.94

चरखी दादरी
2.44

पंचकूला
2.49

मेवात
2.14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed