फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   froud on the name of ayusmaan card, two arrest

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
froud on the name of ayusmaan card, two arrest
फर्जी राशन कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे लैपटॉप, कंप्यूटर आदि सामान भी बरामद कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी खुद अटल सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। जिसकी आड़ में वह फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला से सीएससी ई-गर्वनेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के स्टेट मैनेजर प्रवीन धीमान ने बताया कि वह आयुष्मान भारत योजना देख रहा है। 1 फरवरी को आयुष्मान भारत विभाग द्वारा उसे सूचना दी गई कि राम गोपाल के खिलाफ शिकायत मिली है कि वह करनाल में नकली राशन कार्ड बनाकर आयुष्मान कार्ड बना रहा है। सूचना के बाद उन्होंने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया जिसमें वह खुद और प्रभजोत सिंह व विनोद कुमार शामिल थे। टीम 2 फरवरी को जांच करने रामगोपाल के सीएससी सेंटर करनाल में पहुंची। जहां जांच की तो पता चला कि रामगोपाल व संजय मिलीभगत कर फर्जी राशन कार्ड फिर उससे आयुष्मान कार्ड बना रहे थे। आरोपी संजय की दुकान से फर्जी राशनकार्ड के दस्तावेज, 5 लैपटॉप, 1 सीपीयू व 3 मोबाइल मिले। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र मान भी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को वीरवार को पुलिस रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

पांच से आठ हजार में बनाते थे आयुष्मान कार्ड
पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को संजय निवासी गांव सुहाना जिला करनाल, रामगोपाल निवासी गली 6 अशोक नगर करनाल को मेरठ रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह 5 से 8 हजार रुपये में आयुष्मान कार्ड बनाते थे। पुलिस पूछताछ कर रही है कि आरोपी कितने समय से यह काम कर रहे थे और कितने लोगों के कार्ड बनवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed