फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   froud in land purchase

करोड़ों की जमीन हड़पने की नियत से कराया फर्जी बयाना, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
froud in land purchase
करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने की नीयत से फर्जी बयाना कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोहंड निवासी संजय कमार ने बताया कि 22 दिसंबर 2018 को दिनेश कुमार निवासी स्वरूप कालोनी दिल्ली ने गुलाब सिंह निवासी अंबेहटा उतर प्रदेश के साथ आकर मेरी व मेरे भाई की 12 एकड़ जमीन का 1.64 करोड़ रुपये प्रति एकड़ रेट निर्धारित किया। एडवांस के तौर पर 36 लाख रुपये दिए। बयाना के लिए एक सप्ताह का समय लिया था। लेकिन यह समय बीतने के बाद भी बयाना कराने नहीं पहुंचे। कुछ दिन बाद दिनेश कुमार के दो साथी गुलाब सिंह और पवन कमार निवासी रघुबीर विहार कालोनी करनाल खेत में आए और कहने लगे कि दिनेश हमारा ही आदमी है और हम तीनों जमीन खरीदने का काम करते हैं। दिनेश कुमार बीमार होने के कारण नहीं आया और आप बयाना करवा दो। 18 जनवरी 2019 को गुलाब सिंह और पवन कुमार ने तहसील घरौंडा में जाकर तीन करोड़ रुपये नकद बयाना के तौर पर हमें दे दिए और अपने नाम बयाना लिखवा लिया। रजिस्ट्री की तिथि अप्रैल 2019 रखी थी। लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई। पूछने पर कहने लगे कि अगर जमीन आगे बिकेगी तो वह रजिस्टरी करवा लेंगे। इन लोगों के ब्याने के आधार पर मैने आगे तीन करोड़ रुपए का जमीन का बयाना लिखवा दिया था, इन लोगों के पैसे न देने के कारण हमारे द्वारा दिए गए बयाने के पैसे भी मर चुके हैं। 22 मार्च 2019 को दिनेश कुमार ने अपने साई के दिए हुए 36 लाख रुपये वापस ले लिए कि गुलाब और पवन उसके साथी नहीं हैं। अब पता चल रहा है कि हमारी जमीन का फर्जी बयाना दिल्ली में मेरे व मेरे भाई रविंद्र के नाम से जमीन बेचने का तैयार करवाया है, जिस पर हम दोनों के फर्जी अंगूठे के निशान भी लगाए हैं। हमें शक है कि यह बयाना गुलाब, पवन व दिनेश ने मिलकर हमारी जमीन हड़पने की नीयत से करवाया है। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed