फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud on the pretext of selling a plot

Karnal News: प्लाॅट बेचने के बहाने की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fraud on the pretext of selling a plot
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। काछवा गांव में एक व्यक्ति पर 120 गज के प्लॉट की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। पहले आरोपी सात साल से प्लॉट की रजिस्टरी करवाने की बात कहकर टालमटोल करता रहा। अब किसी और को एक प्लॉट बेचकर उस पर कब्जा तक करा दिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी करनाल को दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
कृष्णा नगर निवासी अनुज ढीगंड़ा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर प्लाट सौदे के नाम पर धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता अनुज ढीगंड़ा ने बताया कि उसने वर्ष 2012 में मितलेश कुमार उर्फ मिथलेश सचदेवा से गांव काछवा में 120 वर्ग गज का प्लाट नंबर 87 खरीदा था। इसके लिए 3,06,000 रुपये दिए थे। इस संबंध में दोनों के बीच एक फुल पेमेंट का इकरारनामा भी नोटरी पब्लिक के माध्यम से कराया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि इसके अतिरिक्त उसने मितलेश से एक और प्लॉट नंबर 33 भी खरीदा था। जिस पर उसका कब्जा है। अनुज ने आरोप लगाया कि वह पिछले सात वर्षों से प्लाॅट की रजिस्ट्री करवाने की मांग कर रहा था, लेकिन मितलेश उसे बहाने बनाकर टालता रहा। हाल ही में जब अनुज ने फिर दबाव बनाया तो मितलेश ने प्लॉट नंबर 87 पर किसी अन्य का कब्जा करा दिया। इस पर पहले तो दूसरा प्लाॅट देने की बात कही, फिर लगातार टालता रहा। दो दिन पहले हुई बातचीत में मितलेश ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed