{"_id":"67c36ba3fdf668d17e09f681","slug":"fraud-of-rs-5-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-case-registered-karnal-news-c-18-knl1008-592822-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी,मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी,मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग।
विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी करने, फर्जी वीजा लगवाने के मामले में निसिंग थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। बांसा निवासी गुरनाम सिंह ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि अमृत पाल,गुरमेल सिहं व रमनदीप कौर निवासी गांव स्योडी ने पीड़ित को कहा कि सन्दीप सिंह विदेश पौलैण्ड वर्क परमिट पर भिजवा दूंगा। विदेश भेजने के लिए आरोपी पक्ष से 15 लाख रुपए में कनाडा भेजने को लेकर फाइनल हुआ।रमनदीप कौर ने कहा कि किन्हीं कारणों से आपका पौता विदेश नहीं पहुंचा तो वह सभी रुपए वापस कर देंगे। जिसको लेकर एडवांस राशि तौर पर दो लाख रुपए देने पर दिल्ली से दुबई भेज दिया। उसके बाद एक लाख रुपए दुबई जाकर दिया। फिर अमृतपाल ने पासपोर्ट देने के नाम पर दो लाख रुपए अकाउंट में जमा करवाए। आरोपियों ने कुछ दिन पीड़ित को दुबई में रखकर वापिस घर भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।