{"_id":"65ecdf79c15446b006033b14","slug":"fraud-of-rs-36-lakh-on-the-pretext-of-sending-abroad-karnal-news-c-18-knl1008-344387-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विदेश भेजने के बहाने 36 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विदेश भेजने के बहाने 36 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
- आरोपी ने छह लोगों को थमाई फ्लाइट की नकली टिकटें, बोडिंग न होने पर हुआ खुलासा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी का पता पीड़ितों को तब चला जब आरोपी ने फ्लाइट की छह नकली टिकटें उन्हें थमा दी और एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें बोडिंग से मना कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बुटाना निवासी कुलदीप शर्मा ने बताया कि 29 अगस्त 2023 को उनकी मुलाकात अमित खड़कड़ वासी वसंत विहार से टिकट बनवाने और विदेश भेजने के सिलसिले में हुई थी। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड टूर ट्रेवलर कार्यालय के संचालक एवं सेक्टर-4 निवासी संजीव शर्मा से मिलवाया। उनके साथ बातचीत में विदेश भेजने के लिए एक टिकट की कीमत छह लाख रुपये तय हुई। इसके बाद अलग-अलग मद में 36 लाख रुपये दिए। इसके बाद संजीव शर्मा ने उन्हें हवाई जहाज की छह जाली टिकटें दी थी।
इसके बाद सात सितंबर को संजीव शर्मा ने 12 सितंबर की फ्लाइट के लिए नीतिश कुमार व अजय मलिक की नकली टिकटें दी। इसके बाद शेखर व हर्षदीप के नाम से 11 सितंबर की फ्लाइट की नकली टिकटें दी। 13 सितंबर की फ्लाइट की सौरव व साहिल के नाम की नकली टिकटें दी। जब लड़के बोडिंग लेने के लिए एयरलाइन के काउंटर पर लगे तो स्टाफ ने टिकट को नकली बताते हुए बोडिंग देने से मना कर दिया। सभी टिकटों को 11 सितंबर की रात को एयर लाइन टोल फ्री नंबर व एयर लाइन की वेबसाइट पर भी चेक किया तो फर्जी मिली। जब धोखाधड़ी का अंदेशा होने पर उन्होंने संजीव शर्मा को फोन किया तो उन्होंने गलती मानी और रुपये दो दिन में लौटाने की बात कही लेकिन रुपये नहीं मिले, उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
संजीव शर्मा ने बताया कि रुपये न मिलने पर जब उन्होंने आरोपी से उसके कार्यालय में मिलने का प्रयास किया तो मुलाकात नहीं हो पाई। कार्यालय बंद था। पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले भी विदेश भेजने और धोखाधड़ी के 15-20 मुकदमे करनाल में व पांच-छह मुकदमे कुरुक्षेत्र में दर्ज हैं। धोखाधड़ी होने से वे मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं।