फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of Rs 36.50 lakh sent to America on fake visa, case

फर्जी वीजा पर अमेरिका भेज ठगे 36.50 लाख रुपये, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 36.50 lakh sent to America on fake visa, case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निसिंग से एक युवक को फर्जी वीजा के आधार पर विदेश भेजकर 36.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवक को अमेरिका एयरपोर्ट से वापस इंडिया भेज दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने इमीग्रेशन एक्ट के तहत चार लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वार्ड नंबर एक निसिंग निवासी गुरदेव सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके दोनों बेटे विदेश जाना चाहते थे। इस संबंध में उसकी बात अप्रैल 2018 में सिमरन कौर से गांव दसैण कैथल में हुई। रिश्तेदारी होने के नाते उसने अपने बेटे को बाहर जाने का जिक्र सिमरन से किया था। तब उसने कहा था कि वह उनके लड़के को एक नंबर में अमेरिका वर्क परमिट पर भेज देंगी, जिसके एवज में 35 लाख रुपये की मांग की। साथ ही उससे फाइल चार्ज के लिए 3.50 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद आरोपी सिमरन कौर का फोन आया कि उनके बेटे विक्रम का वीजा लग गया है और बाकी की पेमेंट जल्दी जमा करवा दें। झांसा देने के लिए आरोपी ने अमेरिका के फर्जी वीजा की फोटो भेज दी। इस पर उसने 27 जनवरी 2019 को 7.50 लाख रुपये जमीन बेचकर दिए। जब सिमरन के भाई वीरेंद्र से पासपोर्ट मांगा तो उसने आनाकानी करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी सिमरन की बहन रमनदीप और जीजा निशान सिंह का फोन आया कि उसके बेटे का वीजा लग गया है और 14 अक्तूबर की फ्लाइट है। फिर उसके बेटे को सिमरन और उसका भाई वीरेंद्र एयरपोर्ट छोड़ने के बहाने साथ ले गए और वाराणसी में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद आरोपी वीरेंद्र ने फोन किया कि उसका बेटा अमेरिका के लिए निकल चुका है। अब वे बकाया पैसे दे दें। उसने 14 अक्तूबर को 11 लाख रुपये कैश रमनदीप और निशान सिंह को दे दिए। वहीं 60 हजार रुपये सिमरन के खाते में दे दिए। 15 अक्तूबर को 90 हजार रुपये और फिर 16 अक्तूबर को 13 लाख रुपये दिए। कुछ दिन बाद उसके बेटे को उन्होंने फर्जी वीजा पर अमेरिका भेज दिया, लेकिन अमेरिका एयरपोर्ट से ही उसे डिपोर्ट कर इंडिया भेज दिया गया। इस संबंध में निसिंग थाने के इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर इमीग्रेशन एक्ट में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed