{"_id":"635c40b870b6c8505e62c7cf","slug":"fraud-of-rs-34-lakh-by-making-a-fake-firm-karnal-news-knl1257518118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फर्म बनाकर 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फर्म बनाकर 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
फर्जी फर्म बनाकर करनाल के दो पाइप फर्मों से करीब 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पुनीत जैन ने बताया कि उनकी जैन पाइप स्टोर व जैन ब्रदर्स के नाम से नावल्टी चौक पर फर्म है। इसके अलावा उनके चाचा सुरेंद्र जैन की भी जैनको पाइप के नाम से यहीं पर फर्म है। उनके पास कई दुकानदार पाइप खरीदने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम की आर क्यूब इंडस्ट्रीज के राजेश तिबरीवाल उनके पास जनवरी 2021 में पाइप खरीदने के लिए आए थे। उन्होंने कहा था कि वे माल की 50 प्रतिशत राशि एडवांस और अन्य रकम चेक से देंगे। उनके साथ सेल्समैन राहुल कौशिक भी था। जोकि पंजाब में काम करता था। उन्होंने दोनों पर भरोसा करते हुए गुरुग्राम में 15 लाख रुपये का माल भेज दिया। इस पर उन्होंने कुछ राशि एडवांस दे दी जबकि अन्य राशि का चेक दिया गया। बैंक में हस्ताक्षर नहीं मिलने से चेक कैंसल हो गया। उन्होंने इस संबंध में जानकारी लेने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। उन्होंने जब अपने स्तर पर जब पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी फर्जी गैंग बनाकर फर्मों को ठगते हैं।
उनका आरोप है कि उनके चाचा की कंपनी से भी ऐसे ही विधि सेल्स कारपोरेशन बहादुरगढ़ ने माल खरीदा था। जिसका मालिक मोहित बंसल है। आरोप है कि उनके पास तनिश श्रीवास्तव माल खरीदने आया था, जिसने स्वयं को राजेश का भाई बताया था। इस फर्म ने भी 19 लाख रुपये का माल लिया लेकिन भुगतान नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।