फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fraud of Rs 25 lakh

Karnal News: साइबर ठगों ने की 25 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 30 Nov 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
fraud of Rs 25 lakh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। साइबर ठगों की ओर से पार्सल रद्द होने और केस में फंसाने का डर दिखाते हुए सुप्रीम कोर्ट के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-7 निवासी गर्वित चुग ने बताया कि उनके पास 15 नवंबर को अनजान नंबर से कॉल आया। जिसमें आरोपी ने कहा कि आपका पार्सल रद कर दिया गया हे। इसके लिए जब उन्होंने संपर्क केंद्र से जांच की, तो उन्होंने एफआईआर दर्ज करने के लिए या मुंबई पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने स्काइप पर वीडियो कॉल के माध्यम से पुलिस अधिकारी से संपर्क किया, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज की और बताया कि उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग तस्करी जैसे अन्य आपराधिक मामलों में एक एड्रेस वारंट दिया गया है। उन्होंने मामले से संबंधित दस्तावेज भी दिखाए, जिन पर सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मामला गोपनीय रखने को कहा गया और चेतावनी दी गई कि अगर मामले की जानकारी साझा की तो उन्हें तीन से सात साल तक की सजा हो सकती है। और यह एक गैर-जमानती अपराध होगा। इसके बाद अलग-अलग चार ट्रांजेक्शन में उन्होंने आरटीजीएस के माध्यम से आरोपियों को 25 लाख रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed