फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of Rs 14 lakh in the name of sending it to Australia

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 14 lakh in the name of sending it to Australia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। गगसीना गांव के एक व्यक्ति को उसके बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मूनक थाना क्षेत्र के गांव गगसीना निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार ने उसे बताया कि करनाल सेक्टर 6 निवासी अमितेश व स्मृति श्रीवास्तव व प्रताप युवकों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उसका बेटा भी विदेश जाना चाहता है, वह भी उससे मिल ले। इसके बाद अमितेश उसके दोस्त पवन के घर आया और बातचीत की। उसने उसके बेटे को वर्क परमिट पर 14 लाख रुपये में आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही। जिसके लिए चार लाख रुपये और बेटे के सारे कागजात देने को कहा। अमितेश पर भरोसा करके बेटे संदीप संधू के सारे कागजात व पासपोर्ट उसके कार्यालय पर जाकर दे दिए। उसने एक महीने में ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही। 10 लाख रुपये बीजा लगने के बाद देना तय हुआ। 16 दिसंबर 2020 को चार लाख रुपये दिए। इसके बाद वह टालमटोल करता रहा। एक लड़के के मोबाइल पर एक वीजा भेज दिया। जब बेटा उसके कार्यालय गया तो कहा कि अभी फ्लाइट बंद है, खुल जाएगी तो भेज दूंगा। यह वीजा दिखा कर उक्त व्यक्ति ने एक लाख रुपये 15 फरवरी 2021 को ले लिए। उसने एक सप्ताह में बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिलाया लेकिन वह टालता रहा। बाद में उसने इन्हीं पैसों में उसे यूके भेजने की बात कही लेकिन नहीं भेजा। कुछ दिन बाद अपना कार्यालय छोड़कर फरार हो गया। जब वह उसके हैदराबाद के पते पर गया तो वहां प्रताप नाम का एक व्यक्ति मिला। उसने अमितेश से फोन पर बात की और फिर प्रताप ने उसके बेटे को आश्वासन दिया कि एक महीने के अंदर उसे यूके भेज देगा। तीन महीने बाद दोबारा हैदराबाद जाकर प्रताप से मिला तो कहा कि उस समय उसने अमितेश व उसकी पत्नी के दबाव में झूठ बोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed